विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

54 लाख रुपये की डकैती मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, छह बदमाशों को किया गिरफ्तार

Published: Wed, 03 Jun 2026 10:06 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने लाहौरी गेट में व्यापारी से 54.5 लाख रुपये की डकैती के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया।

  2. लाहौरी गेट में 54.5 लाख रुपये की डकैती का मामला।

  3. अंतरराज्यीय अभियानों के बाद 50 लाख रुपये बरामद।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लाहौरी गेट थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से गन प्वाइंट पर 54.50 लाख रुपये डकैती डालने के मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ सफलता लगी है। उत्तरी जिला पुलिस ने बुधवार को छह बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने कुछ दिन पहले ही कार सवार व्यापारियों से बदमाशों ने लूटपाट की थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये गिरफ्तारियां राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड में व्यापक अंतरराज्यीय अभियानों के बाद की गईं। लूट की रकम के 50 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि 26 मई 2026 को पीएस लाहौरी गेट में 54.5 लाख रुपये की डकैती हुई थी।