विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80 लाख कैश और 'थार रॉक्स'... मकोका मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, खूंखार क्रिमिनल प्रदीप गिरफ्तार

By Sanjay KumarEdited By: Pooja Tripathi
Published: Thu, 19 Nov 2026 11:34 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में कुख्यात अपराधी प्रदीप उर्फ सलामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश उर्फ पुनीत गैंग ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कुख्यात अपराधी प्रदीप उर्फ सलामुद्दीन को दिल्ली पुलिस ने दबोचा।

  2. मकोका मामले में मुकेश उर्फ पुनीत गैंग से जुड़ा आरोपी।

  3. पुलिस ने 80 लाख नकद और एक थार गाड़ी जब्त की।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। कुख्यात संगठित अपराध सिंडिकेट से कथित तौर पर जुड़े आरोपी प्रदीप उर्फ अनिल उर्फ सलामुद्दीन को किया गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित मुकेश उर्फ पुनीत के गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। मकोका के तहत दर्ज एफ आई आर में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

80 लाख बैंक खातों में जब्त

पुलिस ने इस मामले में करीब 80 लाख रुपये नकद और बैंक खातों में जब्त किए, साथ ही थार रॉक्स भी की जब्त की है।

बुधवार को आरोपित को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की पुलिस रिमांड मिली। अब पुलिस गैंग की चल-अचल संपत्तियों और अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।