पहाड़गंज के 'टिप्सी पब' में हथियारों के साथ अय्याशी कर रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा
मध्य जिला के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने पहाड़गंज के 'टिप्सी बार एंड लाउंज' में छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
पहाड़गंज के 'टिप्सी बार एंड लाउंज' में पुलिस ने की छापेमारी।
दो बदमाशों को दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी शाहबाद डेयरी निवासी, जिन पर कई मामले दर्ज।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्य जिला के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने पहाड़गंज स्थित 'टिप्सी बार एंड लाउंज' में छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
उनके पास से दो सोफिस्टिकेटेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और .32 बोर के 7 कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों शाहबाद डेयरी, दिल्ली के रहने वाले हैं।
टिप्सी बार एंड लाउंज में छापेमारी के बाद पकड़े गए
22 सितंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक हथियारों के साथ पहाड़गंज के एक पब में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने टिप्सी बार एंड लाउंज में छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे वज़ीरपुर स्थित कॉपर इंडस्ट्री में काम करते हैं और यह हथियार अपनी सुरक्षा' के लिए रखे थे। वे उस रात पहाड़गंज के पब में मनोरंजन के लिए आए थे। दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
