एक महीने पहले जिम से निकाला गया था दिल्ली गैंगरेप का आरोपी हेमंत, महिलाओं से करता था बदसलूकी
दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी हेमंत को लेकर ...और पढ़ें
-1790231517649_m.webp)
एक महीने पहले जिम से निकाला गया था आरोपी हेमंत। AI जनरेटेड
HighLights
आस्था कुंज पार्क सामूहिक दुष्कर्म मामले में हेमंत गिरफ्तार।
हेमंत को जिम से महिलाओं से अभद्रता पर निकाला गया था।
तीनों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी हेमंत को करीब एक महीने पहले एक जिम से निकाले जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, पार्क में तीन युवक सादे कपड़ों में उनके पास पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और किशोरी व उसके दोस्त को डराया-धमकाया। आरोप है कि इसके बाद किशोरी को उसके दोस्त से अलग कर सुनसान जगह पर ले जाया गया। तीनों युवकों ने उसे हथियार और चाकू दिखाकर धमकाया।
हथियार के बल पर किया गैंगरेप
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी के दोस्त को थप्पड़ भी मारे और उसे डराया कि वे दोनों नाबालिग हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद किशोरी को सुनसान हिस्से में ले जाया गया। आरोप है कि वहां आसिफ ने हथियार और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो साथियों ने भी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, जिम में उसके व्यवहार को लेकर कई महिलाओं ने शिकायत की थी। अब जांच टीम इन शिकायतों की प्रकृति, जिम प्रबंधन की ओर से की गई कार्रवाई और शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जिम से निकाले जाने की घटना का मौजूदा मामले से संबंध है या नहीं। दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों आसिफ, हेमंत व मुकेश को पुलिस ने बुधवार को साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अब आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड व शिकायतों की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, हेमंत के खिलाफ जिम में महिलाओं की ओर से शिकायत किए जाने के बाद उसे वहां से हटा दिया गया था।
वहीं, शिकायतों में क्या आरोप लगाए गए थे और जिम प्रबंधन ने किस आधार पर कार्रवाई की थी, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए जिम प्रबंधन और वहां से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।
