Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, औचक निरीक्षण कर रहे अधिकारी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 10:49 AM (IST)

    Republic Day 2023 गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है। पिकेट पर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन व संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

    Hero Image
    Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, औचक निरीक्षण कर रहे अधिकारी

    नई दिल्ली,जागरण संवाददाता। Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है। किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिन्होंने सत्यापन नहीं करवाया है उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पिकेट पर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन व संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।इसके साथ ही रोहिणी, उत्तर-पश्चिमी व बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस अधिकारी रात के समय पिकेट पर जाकर औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। रोहिणी सेक्टर 11 की पिकेट पर शुक्रवार देर रात पहुंचे बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी थाने की पिकेट का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।साथ ही ईआरवी पर लाउडस्पीकर लगाकर एनाउंसमेंट भी की जा रही है।

    रातभर गश्त कर रहे अधिकारी

    इसी तरह उत्तर-पश्चिमी जिले में अधिकारी रातभर गश्त कर रहे हैं। जिला पुलिस उपायुक्त, एसीपी, एसएचओ रात भर गश्त कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक भी कर रहे हैं। इसी तरह रोहिणी जिले में भी गणतंत्र दिवस को लेकर माक ड्रिल आदि की जा रही हैं। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस सतर्क है।

    तैयारियों का जायजा लेने के लिए माक ड्रिल भी की जा रही है। हाल ही में रोहिणी सेक्टर 20 में माक ड्रिल की गई थी।रात को भी पुलिस अधिकारी गश्त कर रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner