विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

54 मुकदमों में वांटेड 3 घोषित अपराधी गिरफ्तार, बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की AATS टीम का बड़ा एक्शन

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:04 PM (IST)

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने एक अभियान में तीन घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ...और पढ़ें

54 मुकदमों में शामिल तीन घोषित अपराधी गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

54 मुकदमों में शामिल तीन घोषित अपराधी गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने की कार्रवाई।

  2. तीन घोषित अपराधी गिरफ्तार, जिन पर कुल 54 मामले दर्ज।

  3. तकनीकी सर्विलांस और जमीनी सूचनाओं से आरोपियों की तलाश।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक दिन में तीन घोषित अपराधियों (पीओ) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में अदालत से घोषित अपराधी थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कुल 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना के अनुसार, अतिरिक्त डीसीपी लोकेश्वरन आर के मार्गदर्शन और एसीपी आपरेशन दिनेश कुमार की निगरानी में एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

सर्विलांस और जमीनी सूचनाओं के आधार पर की आरोपियों की तलाश

टीम ने तकनीकी सर्विलांस और जमीनी स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने मंगोलपुरी निवासी अमर उर्फ जतिन उर्फ चक्कना उर्फ योगेश (24) को गिरफ्तार किया है। इसे केशवपुरम थाने में दर्ज वाहन चोरी के ई-एफआईआर मामले में अदालत ने घोषित अपराधी किया था। इसके खिलाफ पहले से 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दूसरा आरोपी किराड़ी सुलेमान नगर निवासी कुलदीप उर्फ बुड्ढा (31) है। उसे दक्षिण रोहिणी थाने में वर्ष 2018 में दर्ज चोरी के मामले में घोषित अपराधी किया गया था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

तीसरा आरोपी सोनीपत का है

तीसरा आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर निवासी विनय उर्फ अक्षय (31) है। उसे सुल्तानपुरी थाने में वर्ष 2017 में दर्ज झपटमारी और चोरी के मामले में घोषित अपराधी किया गया था। उसके खिलाफ पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में एएटीएस के पीओ स्टाफ के एएसआइ संदीप और हेड कांस्टेबल अभिषेक खत्री शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।