पैसा पूरा लिया पर पेट्रोल डाला कम, दिल्ली पुलिस को सौंपा वीडियो और पेट्रोल पंप पर करा दी धोखाधड़ी की FIR
भजनपुरा के वजीराबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्राहक से पूरे पैसे लेकर कार में कम पेट्रोल डालने का ...और पढ़ें

दिल्ली में ग्राहक जागरूकता की मिसाल, कम पेट्रोल देने पर कराई एफआईआर। फोटो: सांकेतिक
HighLights
भजनपुरा पेट्रोल पंप पर धोखाधड़ी का मामला
पूरे पैसे लेकर कार में कम पेट्रोल डाला
ग्राहक की शिकायत पर FIR दर्ज की गई
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भजनपुरा थाना क्षेत्र के वजीराबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर रकम पूरी वसूलकर कार में पेट्रोल कम डालने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
आरोप है कि पेट्रोल कम डालने पर जब ग्राहक ने विरोध किया तो पेट्रोल पंप कर्मचारी झगड़े पर उतारू हो गया। सच साबित करने के लिए ग्राहक ने वीडियो भी रिकाॅर्ड कर लिया।
भजनपुरा थाना ने ग्राहक हमजा की शिकायत पर पेट्रोल पंप के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पेट्रोल पंप संचालक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
हमजा अपने परिवार के साथ नाॅर्थ घोंडा इलाके में रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि शनिवार सुबह कार लेकर भजनपुरा के पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए गए थे।
उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी से 3600 रुपये का पेट्रोल भरवाया, कार में निर्धारित मात्रा से काफी कम पेट्रोल डाला गया। रकम वसूलने के बाद भी सही मात्रा में पेट्रोल नहीं डाला गया।
जब कम पेट्रोल डालने का विरोध किया तो वहां के कर्मचारी भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने वीडियो रिकाॅर्ड किया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने फिर हासिल किया देश में पहला स्थान, क्रइम-क्रिमिनल ट्रैकिंग में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में अव्वल
