प्रगति मैदान में 13 नवंबर से सजेगा व्यापार मेला, 75 लाख के बजट में दिखेगी दिल्ली के विकास की झलक
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली मंडप की सजावट पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए दिल्ली राज्य ...और पढ़ें

व्यापार मेले के लिए दिल्ली मंडप का टेंडर जारी (AI-Generated Image)
HighLights
दिल्ली मंडप की सजावट पर 75 लाख रुपये का बजट।
DSIIDC ने दिल्ली मंडप के लिए निविदा जारी की।
मेले की थीम 'विकास और विरासत' पर आधारित होगी।
वीके शुक्ला, नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार दिल्ली मंडप को सजाने और संवारने पर 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम ने इसके लिए निविदा जारी की है।
मंडप की बाहरी और आंतरिक सजावट के साथ रूपरेखा तैयार करने और संबंधित सेवाओं की जिम्मेदारी चयनित एजेंसी को दी जाएगी। प्रगति मैदान में 13 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर है। तकनीकी प्रस्ताव तीन नवंबर को प्रस्तुति के बाद जांचे जाएंगे।
2025 में कितना खर्च आया?
भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में आयोजित होने वाले भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली सरकार के दिल्ली मंडप को तैयार करने और उसका प्रदर्शन करने में पिछले साल यानी 2025 में लगभग 1.85 करोड़ का खर्च आया था।
इस बजट का प्रबंधन दिल्ली सरकार की बुनियादी ढांचा एजेंसी दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा किया गया था।
"एक भारत श्रेष्ठ भारत" का थीम
पिछले साल इस पवेलियन को "एक भारत श्रेष्ठ भारत" थीम के तहत लाल किले की भव्यता की तर्ज पर डिजाइन किया गया था, जिसमें महिला और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष रूप से सब्सिडी वाले स्टॉल दिए गए थे।
