विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के पार्कों में शाम के बाद सुरक्षा होगी कड़ी, 300 का सुरक्षा ऑडिट पूरा; बढ़ेगी रोशनी और गश्त

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:25 AM (IST)

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने उपराज्यपाल के निर्देश पर दिल्ली के पार्कों में शाम के बाद सुरक्षा बढ़ाने की कवायद ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. डीडीए ने दिल्ली के पार्कों का सुरक्षा ऑडिट शुरू किया।

  2. 300 पार्कों का ऑडिट पूरा, रोशनी और गश्त बढ़ी।

  3. महिलाओं, बच्चों सहित सभी आगंतुकों की सुरक्षा प्राथमिकता।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के पार्कों में शाम के बाद सुरक्षा को लेकर उठने वाली चिंताओं के बीच डीडीए ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। एलजी तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर डीडीए के पार्कों का सुरक्षा आडिट कराया जा रहा है।

अब तक करीब 300 पार्कों का आडिट पूरा हो चुका है और शेष 375 पार्कों की जांच इसी सप्ताह पूरी करने का लक्ष्य है। आडिट में सुरक्षा गार्ड, रात की गश्त, सीसीटीवी, रोशनी, प्रवेश-निकास, बाड़ और चारदीवारी की स्थिति की जांच की जा रही है।

जरूरत वाले पार्कों में रात की पाली में अतिरिक्त गार्ड तैनात किए गए हैं। टार्च और सुरक्षा उपकरणों से लैस बाइक से गश्त की जा रही है, जबकि वरिष्ठ अधिकारी रात में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। अंधेरे स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त रोशनी लगाई जा रही है।

रोशनी के खंभों के आसपास अधिक बढ़े पेड़-पौधों की छंटाई भी की जा रही है, ताकि पार्कों में दृश्यता बेहतर हो सके।

यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली के संवेदनशील इलाकों का होगा सुरक्षा ऑडिट

डीडीए ने पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाते हुए सुरक्षा गार्डों को संबंधित बीट अधिकारी के संपर्क में रहने और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए हैं। जहां बाड़ या चहारदीवारी में कमी मिली है, उसे भी दूर किया जा रहा है। सीसीटीवी और प्रवेश-निकास व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

पार्कों के समय में कोई बदलाव नहीं

डीडीए ने स्पष्ट किया है कि पार्कों के निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। निर्धारित समय में सभी लोग पार्कों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पार्कों में महिला-पुरुष या किसी अन्य आधार पर प्रवेश प्रतिबंधित नहीं है।

सूचना बोर्डों पर सूर्यास्त के बाद रोशनी वाले मुख्य रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। डीडीए के अनुसार महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों समेत सभी आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली में बढ़ेगी पुलिस की गश्त, बंद नहीं होंगे पार्क