विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुरक्षा के दावों की खुली पोल, दिल्ली के पार्कों में बढ़ रही दुष्कर्म और हत्या जैसी जघन्य वारदातें; चौंका देंगे आंकड़े

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:37 AM (IST)

दिल्ली के पार्क अब मनोरंजन की जगह अपराध का अड्डा बन गए हैं, जहां सामूहिक दुष्कर्म और हत्याएं जैसी जघन्य ...और पढ़ें

न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए के पार्क में दिन में नशा करते असामाजिक तत्व। जागरण

न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए के पार्क में दिन में नशा करते असामाजिक तत्व। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली के पार्कों में 10 माह में 8 हत्याएं हुईं।

  2. सामूहिक दुष्कर्म और हत्याओं से पार्क असुरक्षित हुए।

  3. सुरक्षा गार्ड और रोशनी की व्यवस्था में कमी।

शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली। पार्क इसलिए बनाएं जाते हैं, ताकि लोग वहां व्यायाम करके अपने स्वास्थ्य को बेहतर व खेलकूद करके मनोरंजन कर सकें। राष्ट्रीय राजधानी के पार्क अपराध का अड्डा बन चुके हैं।

सामूहिक दुष्कर्म व थाने के पास के पार्कों में हत्याएं हो रही हैं। पार्कों में होने वाले जघन्य अपराधों की वजह से लोग पार्क में जाने से कतराते हैं। महिलाओं के साथ ही युवाओं के साथ भी जघन्य वारदात हो रही है। जिम्मेदार सिर्फ सुरक्षा का भरोसा दे रहे हैं, लेकिन सुरक्षित माहौल नहीं दे पा रहे हैं।

इस साल दस माह में पार्कों में आठ हत्याएं हो चुकी हैं। यह साल अभी खत्म नहीं हुआ है, हत्या होने का सिलसिला जारी है।

पार्कों में कुछ नहीं बदला

राजधानी में दिल्ली नगर निगम के 15 हजार व डीडीए के 685 पार्क हैं। अधिकतर पार्कों में सुरक्षागार्ड नहीं हैं। दक्षिणी दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दावे किए गए थे, पार्कों में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। लाइट लगाकर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इस वारदात के बाद भी पार्कों में कुछ नहीं बदला।

सीलमपुर थाने के ठीक सामने बने पार्क में भी सुरक्षा गार्ड नहीं है। पिछले साल भी इस पार्क में हत्या हुई थी। अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है, थाने के सामने भी हत्या हो रही है।

compressed_81416149

गीता कॉलोनी में कंचन अपार्टमेंट के सामने स्थित भगत सिंह पार्क के किनारे बने फुटपाथ पर पसरा अंधेरा। पारस कुमार

सुरक्षा को लेकर कितने चिंतित

इससे पता चलता है कि जनप्रतिनिधि व दिल्ली पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर कितने चिंतित हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पार्कों में रात के समय गश्त की जा रही है। सुरक्षा को लेकर पुलिस कई तरह के कदम उठा रही है।

अपराध होने पर जागती है पुलिस, क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए नाबालिग लेकर घूमता था चाकू
कुछ सप्ताह पहले दक्षिणी दिल्ली के पार्क में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस वारदात ने दिल्ली के लोगों को झकझोर दिया। वारदात के विरोध में प्रदर्शन हुए।

compressed_81416150

त्रिलोकपुरी स्थित संजय झील पार्क में लाइटो की कमी के चलते छाया अंधेरा। जागरण

ताबड़तोड़ वार करके युवक की हत्या

दिल्ली पुलिस आयुक्त से लेकर विशेष आयुक्त व डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने पार्कों में जाकर रात में गश्त की। कुछ दिनों तक यह सिलसिला चला। मामला ठंडा पड़ते ही पुलिस शांत हो गई। उसी का नतीजा रहा कि बदमाशों ने सीलमपुर थाने के ठीक सामने बहुत ही बेरहमी से चाकू से ताबड़तोड़ वार करके युवक की हत्या कर दी। चाकू मारने में दो नाबालिग भी शामिल रहे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक की हत्या में पकड़े गए 17 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए चाकू लेकर घूमता था।

क्रोनोलोजी

  • 6 जून 2026 मादीपुर क्षेत्र में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या
  • 3 जुलाई 2026 न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए पार्क में युवक की हत्या
  • 28 जुलाई 2026 न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए के पार्क में युवक की हत्या
  • 28 जुलाई 2026 अशोक विहार क्षेत्र के पार्क में युवक की हत्या
  • 14 जून 2026 कोंडली स्थित पार्क में कंधा टकराने पर किशोरी की चाकू से वार कर हत्या
  • 18 मार्च 2026 सुल्तानपुरी इलाके में लूट का विरोध करने पर पार्क में व्यापारी की हत्या
  • 25 मार्च 2026 न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या
  • 4 अप्रैल 2026 पीतमपुरा क्षेत्र के पार्क में टहल रहे व्यापारी की चाकू मारकर हत्या
  • 9 अक्टूबर 2025 दिलशाद गार्डन स्थित डीडीए पार्क में चाकू से वार करके युवक की हत्या
  • 17 मई 2025  सीलमपुर थाने के सामने पार्क में युवक की हत्या

दिल्ली नगर निगम व डीडीए के अधिकारियों से बात चल रही है। जल्द से जल्द सभी पार्कों में सुरक्षागार्ड की तैनाती की जाएगी। - जितेंद्र महाजन, चेयरमैन, उत्तर पूर्वी जिला विकास समिति

यह भी पढ़ें- 1 करोड़ का बजट, फिर भी पार्कों में दूषित पानी और बदबू; नगर परिषद के सफाई के दावों की निकली हवा