विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में मामा के घर जा रही 10 साल की बच्ची से पार्क में दुष्कर्म, चीख सुन पहुंचे लोग; हत्या करने से पहले पकड़ा

By Sanjay KumarEdited By: Neeraj Tiwari
Published: Thu, 26 Nov 2026 01:39 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के भरत नगर इलाके में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ पार्क में एक नशेड़ी ने दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, जिसने बच्ची की हत्या का भी प्रयास किया था।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना के बाद वह बच्ची को जान से मारने की फिराक में था। प्रतीकात्मक तस्वीर

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना के बाद वह बच्ची को जान से मारने की फिराक में था। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली के भरत नगर पार्क में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म।

  2. नशेड़ी आरोपी राजेश कुमार ने बच्ची की हत्या का प्रयास किया।

  3. लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भरत नगर इलाके के एक पार्क में 10 साल की मासूम के साथ एक नशेड़ी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की चीखें सुनकर जुटे लोगों ने आरोपित को पहले जमकर धुना और उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना के बाद वह बच्ची को जान से मारने की फिराक में था, लेकिन पकड़ा गया।

भारतनगर इलाके की 10 वर्षीय बच्ची एक निजी स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपने माता-पिता को बताकर घर से कुछ ही दूरी पर मामा के घर जाने के लिए निकली थी। बच्ची ने बताया कि मामा के घर जाने के लिए वह पार्क को पार कर रही थी। इसी दौरान वहां नशे में धुत होकर घूम रहे आरोपित ने उसे अकेला देखकर खींच लिया और सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच बच्ची की चीख सुनकर पार्क में घूम रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित को पीटना शुरू कर दिया। सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची व आरोपित को लेकर महिला पुलिस पोस्ट पर ले गई।

पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की पहचान 40 वर्षीय राजेश कुमार के तौर पर हुई है। वह परिवार सहित रहता है और पेशे से कारपेंटर है। आरोपित ने बताया कि वह दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने की फिराक में था।

सवाल यह भी है कि दिल्ली पुलिस एक ओर पार्कों में लगातार गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर पार्क में दिनदहाड़े मासूम लड़कियों को दुष्कर्म का शिकार बनाया जा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।