विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के रणहौला में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, मृतक पर दर्ज थीं कई FIR; कातिलों की हुई पहचान

Published: Sun, 11 Oct 2026 07:45 PM (IST)

दिल्ली के रणहौला थाना क्षेत्र में घोषित अपराधी मोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ...और पढ़ें

रणहौला थाना क्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

रणहौला थाना क्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

HighLights

  1. रणहौला में घोषित अपराधी मोनी की हत्या

  2. मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मारी

  3. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दि। रणहौला थाना क्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिस शख्स की हत्या हुई है, उनका नाम मोनी है। मोनी रणहौला थाना क्षेत्र का घोषित अपराधी था। इस पर कई मुकदमे दर्ज थे। प्रधान चौक के पास जब वह किसी से मिलने आया था, तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोलियां चलाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि आरोपितों की पहचान हो चुकी है, उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।