विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आज से बिना PUCC नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल, पंपों पर बढ़ी निगरानी; सर्टिफिकेट की 50% मांग बढ़ी

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:41 PM (IST)

दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़ती चिंता के बीच गुरुवार से 'पीयूसी नहीं, तो ईंधन नहीं' नियम लागू हो गया ...और पढ़ें

पीयूसी बनवाने के मामलों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा रही है।

पीयूसी बनवाने के मामलों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा रही है।

HighLights

  1. दिल्ली में 'पीयूसी नहीं, तो ईंधन नहीं' नियम लागू।

  2. बिना वैध पीयूसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।

  3. पीयूसी बनवाने वालों की संख्या में 50% वृद्धि।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण की चिंता बढ़ जाती है। इसी क्रम में गुरुवार से एहतियातन दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर फिर से 'पीयूसी नहीं, तो ईंधन नहीं' नियम लागू हो गया है। इसके तहत अब जिन वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं है उन्हें अब ईंधन नहीं दिया जा रहा है।

एनपीआर कैमरे बता रहे पीयूसीसी स्टेटस

सभी 400 पंपों पर अभियान को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। बिना पीयूसीसी वाले वाहनों को पंपों पर विशेष रूप से लगाए गए एनपीआर कैमरे पकड़ ले रहे हैं और इसके साथ ही नंबर का जिक्र करते हुए लगे स्पीकरों से उद्घोषणा होने लग जा रही है।

PUCC-rule-update1

हालांकि, पंप संचालकों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के इस नए नियम के बारे में उन्हें कोई लिखित जानकारी नहीं है। फिर भी इसे मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लागू किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को पूरे दिल्लीभर के पंपों पर ऐसे चंद मामले ही सामने आए। ऐसे मामलों में पहले उन्हें पीयूसी कराने को कहकर लौटा दिया जा रहा है। इस बीच, पीयूसी बनवाने के मामलों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा रही है। पीयूसी सेंटरों पर वाहनों की कतारें लग गई हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पीयूसीसी के 27 केंद्रों का लाइसेंस सस्पेंड, मुख्यमंत्री ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी