विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में तीसरी मंजिल से गिरने के बाद नवविवाहिता की मौत, परिवार ने लगाया हत्या और दहेज का आरोप

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Published: Sun, 05 Jul 2026 05:44 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2026 08:08 PM (IST)

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में 28 वर्षीय नवविवाहिता आकृति की शादी के महज दो महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ...और पढ़ें

लोधी कॉलोनी में नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

लोधी कॉलोनी में नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

HighLights

  1. नवविवाहिता आकृति की दिल्ली के लोधी कॉलोनी में मौत।

  2. परिवार ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

  3. दहेज उत्पीड़न का आरोप, पुलिस कर रही है जांच।

पीटीआई, नई दिल्ली। 28 वर्षीय नवविवाहित महिला आकृति की शादी के महज दो महीने बाद दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित एनडीएमसी आवासीय परिसर के तीसरे तल से गिरकर मौत हो गई। शनिवार को पालिका कुंज के बी-ब्लॉक से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली आकृति को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने पुलिस को बताया कि आकृति की शादी 24 अप्रैल को हुई थी। परिवार का आरोप है कि उसके पति और ससुराल वाले लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे और इस मामले में उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। परिवार ने आत्महत्या की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि आकृति जिम्मेदार और मानसिक रूप से मजबूत महिला थी।

निजी कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव पद पर थीं आकृति

पुलिस ने बताया कि शादी को सात साल पूरे नहीं हुए हैं, इसलिए एसडीएम को सूचित कर अनिवार्य इनक्वेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आकृति पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर के एक निजी कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव के रूप में काम करती थीं। लव मैरिज के रूप में हुई यह शादी महज ढाई महीने पुरानी थी।

परिवार ने दावा किया कि शादी के बाद आकृति को पति द्वारा शारीरिक उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में खौफनाक वारदात, 'तवे' से वार कर पत्नी को मार डाला; आरोपी पति ने थाने में कबूला जुर्म