Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Air Pollution: दिल्ली NCR की हवा में सुधार, फिर भी कोई राहत नहीं; 300 से ज्यादा रहा AQI

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 09:05 PM (IST)

    पंजाब में बड़े स्तर पर पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। हालांकि स्थानीय स्तर पर मध्यम गति की हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ।

    Hero Image
    दिल्ली NCR की हवा में सुधार, फिर भी कोई राहत नहीं; 300 से ज्यादा रहा AQI

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। पंजाब में बड़े स्तर पर पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मध्यम गति की हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ। फिर भी शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से अधिक रहा। इसलिए हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। एनसीआर के शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए एनसीआर के शहरों में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। सफर इंडिया के अनुसार उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवा की गति पंजाब व हरियाणा से पराली का धुआं दिल्ली पहुंचने के अनुकूल बनी हुई है। इस वजह से रविवार को भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है। इसके बाद सोमवार को दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

    दिल्ली में कल से कम प्रदूषित रही हवा

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 303 दर्ज किया गया। इसके एक दिन पहले एयर इंडेक्स 346 था। इस तरह एयर इंडेक्स में 43 अंकों की कमी आई है। 24 घंटे में पंजाब में पराली जलाने की 2467 और हरियाणा में 99 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

    पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी

    इस वजह से दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत रही। शुक्रवार को पंजाब में पराली जलाने की 3916 घटनाएं हुई थी, जो इस सीजन में अब तक सर्वाधिक है। इस वजह से शुक्रवार को प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 19 प्रतिशत थी। दिल्ली के वातावरण में पीएम- 2.5 का स्तर

    133 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया जो सामान्य से दोगुना है। वहीं पीएम-10 का स्तर 222 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सफर इंडिया के अनुसार उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवा की गति सोमवार को कम हो जाएगी। इसलिए उस दिन हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है।

    दिल्ली एनसीआर में दो दिन का एयर क्वालिटी इंडेक्स

    शहर                              शुक्रवार                  शनिवार

    दिल्ली                               346                       303

    फरीदाबाद                         304                       274

    गुरुग्राम                             353                       286

    ग्रेटर नोएडा                        311                       240

    नोएडा                               286                       233

    गाजियाबाद                        285                       236

    comedy show banner
    comedy show banner