विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओला-उबर को टक्कर! दिल्ली-NCR में लॉन्च हुई Green SM की इलेक्ट्रिक टैक्सी, 1000 EV कैब सड़कों पर उतरीं

Published: Fri, 05 Jun 2026 10:19 PM (IST)

दिल्ली के पर्यावरण और परिवहन मंत्रियों ने ग्रीन एसएम की 1,000 इलेक्ट्रिक टैक्सियों वाली सेवा शुरू की, जिसमें एक मोबाइल ऐप भी शामिल है। यह पहल दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण घटाने और हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए है, जिसका किराया ओला-उबर से कम होगा।

दिल्ली सचिवालय से इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाते परिवहन मंत्री पंकज सिंह। (सौजन्य- दिल्ली सरकार)

दिल्ली सचिवालय से इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाते परिवहन मंत्री पंकज सिंह। (सौजन्य- दिल्ली सरकार)

HighLights

  1. पर्यावरण और परिवहन मंत्री ने सेवा शुरू की।

  2. ग्रीन एसएम की 1,000 इलेक्ट्रिक टैक्सी लॉन्च।

  3. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण घटाने का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को वियतनाम की कंपनी ग्रीन एसएम की टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस दौरान 1,000 इलेक्ट्रिक टैक्सियों का बेड़ा व कैब एग्रीगेटर का मोबाइल एप्लिकेशन भी लांच किया गया।

सिरसा ने कहा, 'दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने वाली हरित पहलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।' उन्होंने आगे कहा कि विद्युतीकरण की दिशा में उठाया गया हर कदम स्वस्थ पर्यावरण एवं हमारे नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर की ओर एक कदम है।

पर्यावरण अनुकूल परिवहन समाधानों को बढ़ावा

पंकज सिंह ने कहा, ग्रीन मोबिलिटी दिल्ली की बेहतर शहरी परिवहन व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। यह दिल्ली की ईवी नीति के उद्देश्यों के अनुरूप स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन समाधानों को बढ़ावा देने, वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने तथा वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में ग्रीन एसएम की ऐप-आधारित इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को एक वर्ष के भीतर 10,000 वाहनों तक विस्तारित करने की योजना है। इस टैक्सी किराया ओला और उबर टेक्सियों से कम रहने का दावा भी किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट बना देश का सबसे बड़ा ट्रांजिट हब, हर चौथा यात्री करता है कनेक्टिंग फ्लाइट का सफर

यह भी पढ़ें- न धुआं, न प्रदूषण! देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द दौड़ेगी, सिर्फ जल-वाष्प का होगा उत्सर्जन



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।