मंत्री प्रवेश वर्मा ने बहस के बाद युवक को मारा थप्पड़, केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारा। इस ...और पढ़ें
-1790506275658_m.webp)
मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ मारने की घटना पर केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग।
HighLights
मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर में एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारा।
यह घटना निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान हुई।
अरविंद केजरीवाल ने मंत्री प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तिलक नगर इलाके में एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मार दिया। यह घटना तब हुई जब मंत्री एक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। घटना पर अरविंद केजरीवाल ने गुस्सा जाहिर किया और मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की।
वहां स्थानीय विधायक जरनैल सिंह भी मौके पर पहुंचे और सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने लगे। दोनों के बीच बहस छिड़ गई। इसी दौरान प्रवेश वर्मा आवेश में आ गए। जब मंत्री ने एक युवक को थप्पड़ मारा, तब किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।
मंत्री को गिरफ्तार करो।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 27, 2026
मैं कल यहाँ जाऊँगा। https://t.co/ER3whnWMnA
जरनैल सिंह थाने में दर्ज कराएंगे शिकायत
इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह विकासपुरी थाने में प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं घटना पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मंत्री को गिरफ्तार करो। मैं कल यहां जाऊंगा।
अधिकारियों के बजाय लोगों को मारी थप्पड़: जरनैल सिंह
आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने उम्मीद की थी कि मंत्री सड़क की गुणवत्ता जांचेंगे और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे, लेकिन जब उन्होंने सड़क की सतह कालीन की तरह उखड़ती दिखाई तो मंत्री ने कार्रवाई के बजाय रिकॉर्डिंग करने वाले को थप्पड़ मार दिया।
कार्रवाई होने तक नहीं हटेंगे: जरनैल सिंह
उन्होंने आगे कहा कि इस घटना की रिपोर्ट करने के लिए आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल किया गया। हैरानी की बात यह है कि विकासपुरी थाने के एसएचओ मौके पर मौजूद थे, फिर भी उन्होंने मंत्री को नहीं पकड़ा बल्कि भागने में मदद की। जरनैल सिंह ने चेतावनी दी कि मंत्री प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज होने तक वे मौके से नहीं हटेंगे।
