अब आम जनता के लिए खुलेगा दिल्ली का 'शीश महल', मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- जल्द शुरू होगी टिकट बुकिंग
दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने 'शीश महल' को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने घोषणा की कि ...और पढ़ें

6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बंगला। जागरण आर्काइव
HighLights
मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP पर 'शीश महल' को लेकर साधा निशाना।
'शीश महल' अब आम जनता के लिए खोला जाएगा, वर्मा ने की घोषणा।
जनता खुद देखेगी करोड़ों के पर्दे और वियतनाम से मंगाया मार्बल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता की। प्रवेश वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, 'सालों से दिल्ली के लोग शीश महल देखना चाहते थे। पहले कैबिनेट मीटिंग में यह तय हुआ था कि इस शीश महल को स्टेट गेस्ट हाउस में बदला जाएगा। लेकिन, जनता की मांग पर अब यह तय हुआ है कि शीश महल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।'
टिकट बुकिंग की रहेगी सुविधा
उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी जल्द ही शेयर की जाएंगी। जैसे घूमने का सिस्टम, टिकट कैसे बुक करें और रिजर्वेशन कैसे करें।
केजरीवाल ने नौकरों के क्वार्टर तोड़े: मंत्री प्रवेश वर्मा
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हम सबसे पहले देश की मीडिया को दिखाएंगे कि कैसे एक आदमी, जिसने कभी दावा किया था कि वह न तो सरकारी गाड़ी लेगा और न ही सरकारी बंगला लेगा लेकिन, उसने अपने कार्यकाल में कई मौजूदा बंगलों, नौकरों के क्वार्टर और गैरेज तोड़ दिए। इसके बाद यह शीश महल बनाया।
उन्होंने कहा कि हम जनता को पूरी जगह घुमाने देंगे, जहां वे खुद हर कमरे में स्मार्ट लाइटिंग और करोड़ों रुपये के पर्दे, साथ ही वियतनाम से मंगाया गया मार्बल जैसी खूबियां देख सकेंगे।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि हर कोई अपनी आंखों से देख सकेगा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण क्या है।
यह भी पढ़ें- प्रवेश वर्मा ने दिखाई 'शीशमहल' के अंदर की तस्वीरें, केजरीवाल को बताया 'रहमान डकैत'; AAP ने किया पलटवार
#WATCH | Delhi: Delhi Minister Parvesh Verma says, "For years, the people of Delhi have wanted to see the Sheesh Mahal...it was previously decided in a Cabinet meeting that this Sheesh Mahal would be converted into a State Guest House. However, in response to the demands of the public, it has now been decided that the Sheesh Mahal will be opened to the general public. Further details—such as the system for visits, how to book tickets, and how to make reservations—will be shared soon...we will first show the nation's media how an individual—who once claimed he would neither accept a government vehicle nor a government bungalow—went on to demolish several existing bungalows, servant quarters, and garages. He then built this Sheesh Mahal...we will allow the public to tour the entire facility, where they can see for themselves features like smart lighting in every room and curtains worth crores of rupees, along with marble imported from Vietnam. Everyone will be able to witness with their own eyes what stands as the most glaring example of corruption in Delhi."
— ANI (@ANI) November 17, 2026