दिल्ली के एमजी रोड पर कार शोरूम में लगी आग, 6-7 नई गाड़ियां जलीं; दूसरी इमारत से सीढ़ी लगाकर हो रहा रेस्क्यू
दिल्ली के एमजी रोड पर एक कार शोरूम में शुक्रवार शाम आग लग गई, जिससे 6-7 नई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
HighLights
दिल्ली के एमजी रोड कार शोरूम में लगी आग।
आग में 6-7 नई गाड़ियां जलकर हुईं खाक।
दमकल की 13 गाड़ियां बचाव कार्य में जुटीं, जनहानि नहीं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के एमजी रोड स्थित एक कार शोरूम में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां आग लग गई। आग लगते ही पूरी शोरूम में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि 6 से 7 नई गाड़ियां आग की चपेट में आकर जल गई हैं।
सामने वाली इमारत पर सीढ़ी लगाकर निकाले जा रहे लोग
आग इतनी भीषण है कि कार के शोरूम की छत पर फंसे लोगों को सामने वाली इमारत की छत से सीढ़ी लगाकर निकाला जा रहा है।