विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्वचालित नेटवर्क: जानें विस्तार और भविष्य

Published: Mon, 16 Mar 2026 09:16 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो 120 किलोमीटर से अधिक स्वचालित नेटवर्क के साथ दुनिया का दूसरा सबसे लंबा चालक रहित मेट्रो नेटवर्क बन ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो अपने स्वचालित नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है। इमेज एआई

दिल्ली मेट्रो अपने स्वचालित नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है। इमेज एआई

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो अपने नेटवर्क के विस्तार के साथ ही आधुनिक तकनीक को अपना रहा है। आधुनिक सुविधाओं वाले मेट्रो ट्रेन चलाई जा रही है। इसके साथ ही चालक रहित मेट्रो परिचालन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस समय पिंक लाइन और मजेंटा लाइन पर कुल 80 चालक रहित मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी।

देश में पहली स्वचालित मेट्रो सेवा दिसंबर, 2020 में मजेंटा लाइन पर शुरू की गई थी। पिछले वर्ष मई में मजेंटा लाइन पूरी तरह चालक रहित मेट्रो लाइन बन गई। उसके बाद पिंक लाइन भी पूरी तरह से चालक रहित बन गई। आठ मार्च को प्रधानमंत्री ने मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक-मजलिस पार्क और पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-बाबरपुर कारिडोर का उद्घाटन किया।

delhimetro6

फोटो- एआई जनरेटेड

 120 किलोमीटर से अधिक स्वचालित मेट्रो नेटवर्क

इससे दिल्ली मेट्रो के पास 120 किलोमीटर से अधिक स्वचालित मेट्रो नेटवर्क हो गया है। इससे अधिक सिर्फ सऊदी अरब की राजधानी रियाद मेट्रो का स्वचालित नेटवर्क है। रियाद मेट्रो के पास 170 किलोमीटर स्वचालित मेट्रो नेटवर्क है। वहीं, दुबई में 80 किलोमीटर लंबा स्वचालित मेट्रो नेटवर्क है।

delhimetro7

फोटो- एआई जनरेटेड

दिल्ली मेट्रो के दोनों लाइनों पर इस समय 80 स्वचालित मेट्रो चल रही हैं। 52 नई स्वचालित मेट्रो ट्रेन खरीदी जा रही है जिसमें से 18 दिल्ली पहुंच गई है। वहीं, नई ट्रेनों में से 24 मजेंटा लाइन के लिए, 15 पिंक लाइन के लिए है। निर्माणाधीन तुगलकाबाद-एरोसिटी (गोल्डन लाइन) पर 13 ट्रेनें चलेंगी।

delhimetro10

फोटो- एआई जनरेटेड

स्वचालित मेट्रो नेटवर्क

स्वचालित मेट्रो नेटवर्क लंबाई (किलोमीटर)
पिंक लाइन 71.55
मजेंटा लाइन 49.19
कुल 120.74


यह भी पढ़ें: सेलिना जेटली से संपर्क नहीं करना चाहता उनका भाई, दिल्ली हाई कोर्ट ने बंद किया मामला