विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो की विदेशों में धूम! बेहतरीन ट्रांसपोर्ट सर्विस के लिए मिला UITP का प्रतिष्ठित पुरस्कार

Published: Sun, 28 Jun 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को UITP द्वारा ऑपरेशनल एक्सीलेंस कैटेगरी में अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार DMRC की स्मार्ट डोर-टू-डोर ट्रैवल सर्विस और सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए मिला है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता साबित की।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता साबित की।

HighLights

  1. DMRC को UITP ऑपरेशनल एक्सीलेंस अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।

  2. स्मार्ट डोर-टू-डोर ट्रैवल सर्विस के लिए सम्मानित किया गया।

  3. AI-पावर्ड सारथी ऐप से यात्रा हुई आसान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। DMRC को UITP (International Association of Public Transport) द्वारा ऑपरेशनल एक्सीलेंस कैटेगरी में अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार DMRC की सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों को मान्यता देता है।

DMRC की यह उपलब्धि मुख्य रूप से उसके स्मार्ट डोर-टू-डोर ट्रैवल सर्विस के लिए मिली है। यह सेवा फर्स्ट/लास्ट माइल कनेक्टिविटी, रियल-टाइम जानकारी और सीमलेस टिकटिंग को एक साथ जोड़ती है। यात्री अब घर से मेट्रो स्टेशन, मेट्रो यात्रा और मेट्रो स्टेशन से गंतव्य तक की पूरी यात्रा को एक प्लेटफॉर्म पर प्लान और बुक कर सकते हैं।

सारथी ऐप से आसान यात्रा

यह सुविधा DMRC के AI-पावर्ड Sarthi App के माध्यम से उपलब्ध है। ऐप यात्रियों को एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जिसमें पूरी यात्रा के लिए सिंगल इंटीग्रेटेड फेयर का भुगतान करना होता है। इससे यात्रा न सिर्फ आसान बल्कि अधिक सस्टेनेबल और सुविधाजनक हो गई है।

ब्रसेल्स में हुआ पुरस्कार समारोह

यह पुरस्कार 23 जून 2026 को ब्रसेल्स में UITP अवॉर्ड्स समारोह के दौरान प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों में डायरेक्टर ऑपरेशंस एंड सर्विसेज डॉ. अमित कुमार जैन और एडिशनल जनरल मैनेजर/ऑपरेशंस राजनिश राणा शामिल थे। UITP का यह पुरस्कार पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इनोवेशन, परफॉर्मेंस और प्रभाव के लिए दिया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।