विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, रविवार को बदलेगा टाइमटेबल; 4 लाइनों पर सुबह 3:30 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो

Published: Wed, 14 Oct 2026 06:16 PM (IST)

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली हाफ मैराथन के लिए रविवार को मेट्रो सेवाओं में बदलाव किया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हाफ मैराथन के लिए दिल्ली मेट्रो का बदला समय।

  2. रेड, येलो, ब्लू, वायलेट लाइन पर सुबह 3:30 बजे से सेवा।

  3. मैराथन धावकों के लिए मेट्रो यात्रा निःशुल्क।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन में अगर आप जाने वाले हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। उस दिन आप दिल्ली मेट्रो से भी जेएलएन स्टेडियम तक पहुंच सके इसका पूरा इंतजाम डीएमआरसी ने कर दिया है।

रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए रेड लाइन (रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा तक), यलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक), ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक) और वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह तक तड़के साढ़े तीन बजे मेट्रो चलेंगी।

रविवार को ऐसी रहेंगी सेवाएं

इन लाइनों पर सुबह 03:30 से सुबह 04:15 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर, सुबह 04:15 से सुबह 06:00 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर और सुबह 06:00 बजे से नियमित रविवार की समय-सारणी के अनुसार चलेंगी। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं केवल उनकी नियमित रविवार की समय-सारणी के अनुसार शुरू होंगी।

प्रतिभागियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए, मैराथन के आयोजक विशिष्ट मेट्रो स्टेशनों पर स्वयंसेवकों को तैनात करेंगे, जिनमें जेएलएन स्टेडियम, जोर बाग, जनपथ और जंगपुरा शामिल हैं।

इन लोगों के लिए फ्री होंगी सुविधाएं

आयोजक दिल्ली हाफ मैराथन 2026 के प्रतिभागियों के लिए कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने की यात्रा के लिए क्यूआर टिकट प्रदान किए हैं। धावकों के लिए, मेट्रो की आने-जाने की यात्रा निश्शुल्क है। धावकों को सलाह दी जाती है कि वे विशेष क्यूआर कोड वाले रिस्ट बैंड आयोजकों से एकत्र करें।