BRICS Summit के चलते बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम, रविवार को सुबह 6 बजे से सभी कॉरिडोर पर मिलेगी सेवा
डीएमआरसी ने रविवार को सभी मेट्रो कॉरिडोर पर सुबह 6 बजे से परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। यह ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
रविवार को सभी मेट्रो कॉरिडोर पर सुबह 6 बजे से परिचालन।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण यातायात प्रतिबंधों के चलते निर्णय।
यात्री और परीक्षा देने वाले छात्रों को मिलेगी सुविधा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेलवे निगम (डीएमआरसी) ने रविवार को सभी कारिडोर पर सुबह छह बजे से मेट्रो परिचालन की घोषणा की है। डीएमआरसी का कहना है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रतिबंध के कारण आम यात्रियों और परीक्षा देने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है।
पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर सुबह सात बजे से मेट्रो का परिचालन शुरू होता है। रविवार को अन्य कारिडोर की तरह इन तीनों कारिडोर पर भी सुबह छह बजे से मेट्रो चलने लगेगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्थित दिल्ली मेट्रो संग्राहलय सोमवार तक बंद रहेगा।
