एक्स्ट्रा समय लेकर चलें! 29 जनवरी तक दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर होगी कड़ी चेकिंग, DMRC की एडवाइजरी
DMRC ने 29 जनवरी 2026 तक दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच कड़ी कर दी है। यात्रियों को प्रवेश और ...और पढ़ें
-1769519708606_m.webp)
29 जनवरी तक मेट्रो स्टेशन पर होगी कड़ी चेकिंग। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने राजधानी के सभी मेट्रो स्टेशनों पर 29 जनवरी 2026 तक सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने का फैसला किया है। इस दौरान हर स्टेशन पर सुरक्षा जांच सामान्य दिनों की तुलना में अधिक विस्तृत और कड़ी होगी।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी सर्विस अपडेट में यात्रियों को आगाह किया है कि बढ़ी हुई जांच प्रक्रिया के कारण स्टेशनों पर प्रवेश और बैगेज स्कैनिंग में अतिरिक्त समय लग सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से तय करें और घर से थोड़ा पहले निकलें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) January 27, 2026
Enhanced security checks will be in place at all Metro stations till 29th January 2026.
Passengers are advised to plan their journey in advance, allow extra travel time and maintain patience and discipline while waiting in queues to ensure a smooth and safe…
मेट्रो प्रशासन ने यह भी अपील की है कि जांच के दौरान कतारों में खड़े रहते समय यात्री धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने से जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सकेगी और सभी के लिए यात्रा सुरक्षित बनी रहेगी।
गौरतलब है कि विशेष अवसरों और संवेदनशील अवधि के दौरान एहतियात के तौर पर मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है। यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो सेवा निर्बाध और सुरक्षित ढंग से संचालित होती रहे।