दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद, 5 जगह कर सकेंगे इंटरचेंज; पुलिस और RAF का कड़ा पहरा
जंतर-मंतर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके चलते ...और पढ़ें
HighLights
जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ प्रदर्शन के कारण सुरक्षा बढ़ी
दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार बंद किए गए
पुलिस, RAF और दंगा नियंत्रण वाहन जंतर-मंतर पर तैनात
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
पुलिस और RAF के जवानों के साथ दंगा नियंत्रण वाहन तैनात किए गए हैं। इसके मद्देनजर आसपास के 11 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अगली सूचना तक बंद कर दिए गए हैं।
#WATCH | Delhi | Police and RAF personnel and Riot Control Vehicle deployed at Jantar Mantar, in view of a call for protest by activists, political leaders and civil society representatives against the ongoing Special Intensive Revision and demanding accountability from the Chief… pic.twitter.com/Kg21aCgGYY
— ANI (@ANI) October 2, 2026
SIR के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान
कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और सिविल सोसायटी प्रतिनिधियों ने जारी SIR के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है। प्रदर्शन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जवाबदेही की मांग की जा रही है।
जंतर-मंतर पर सुरक्षा के लिए पुलिस और RAF personnel तैनात किए गए हैं। दंगा नियंत्रण वाहन भी मौके पर लगाए गए हैं।
इन 11 स्टेशनों पर एंट्री बंद
प्रवेश और निकास बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशनों में शामिल हैं:
- जनपथ
- पटेल चौक
- केंद्रीय सचिवालय
- राजीव चौक
- सेवा तीर्थ
- मंडी हाउस
- लोक कल्याण मार्ग
- आईएनए
- चावड़ी बाजार
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- नई दिल्ली
पांच स्टेशनों पर इंटरचेंज जारी
एंट्री और एग्जिट बंद रहने के बावजूद राजीव चौक, मंडी हाउस, आईएनए, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यानी यात्री इन स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदल सकेंगे, लेकिन इन स्टेशनों से प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा अगली सूचना तक बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें- आज दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट! राजघाट और विजय घाट के आसपास रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें डायवर्जन
