विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP के संसद मार्च के चलते दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद, निकलने से पहले चेक कर लें रूट

Published: Mon, 20 Jul 2026 09:25 AM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के चलते दिल्ली मेट्रो के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पटेल चौक, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट और इंटरचेंज सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

HighLights

  1. CJP संसद मार्च के कारण मेट्रो संचालन प्रभावित

  2. पटेल चौक, राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन बंद

  3. यात्रियों को घर से निकलने से पहले रूट जांचने की सलाह

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पटेल चौक, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और इंटरचेंज सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें भी नहीं रुक रही हैं।

इन स्टेशनों पर नहीं मिलेंगी सुविधाएं

मेट्रो प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पटेल चौक, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के सभी एक्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।

वहीं, यात्रियों के लिए इन स्टेशनों पर प्रवेश और इंटरचेंज की सुविधा भी अगले आदेश तक उपलब्ध नहीं रहेगी। इसके अलावा उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर भी एक्जिट गेट बंद कर दिया गया है।

घर से निकलने से पहले देख लें रूट 

संसद मार्च के कारण लागू किए गए इन प्रतिबंधों से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मेट्रो यात्री घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर ले लें और वैकल्पिक स्टेशनों का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- CJP Parliament March Live: 'चलो संसद' मार्च को लेकर कड़ी सुरक्षा, जंतर-मंतर के पास 5000 जवान तैनात; धारा-163 लागू

यह भी पढ़ें- शिक्षा व्यवस्था में सुधार से संसद तक: वांगचुक का बड़ा एलान, बोले- इन शर्तों के पूरे होने पर ही टूटेगा अनशन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।