विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेट्रो बनी दिल्ली की लाइफलाइन: हड़ताल के बीच 82 लाख यात्रियों का रिकॉर्ड, चलाई गईं अतिरिक्त ट्रेनें

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:23 PM (IST)

दिल्ली में निजी बस चालकों की हड़ताल के कारण मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई, जिससे 17 सितंबर को ...और पढ़ें

डीटीसी कर्मचारियों के हड़ताल से मेट्रो में बढ़ी भीड़।

डीटीसी कर्मचारियों के हड़ताल से मेट्रो में बढ़ी भीड़।

HighLights

  1. निजी बस चालकों की हड़ताल से मेट्रो में बढ़ी भीड़।

  2. 17 सितंबर को मेट्रो में 82 लाख से अधिक यात्रियों का रिकॉर्ड।

  3. डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त ट्रेनें व स्टाफ तैनात किया।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम की बसों का संचालन करने वाली निजी कंपनियों के चालकों की हड़ताल के कारण मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। 17 सितंबर को रिकॉर्ड 82,44,903 यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की। इससे पहले, सर्वाधिक यात्री संख्या 8 अगस्त 2025 को दर्ज की गई थी, जब 81,87,674 लोगों ने सफर किया था।

यात्रियों की असुविधा को दूर करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा 16 सितंबर से अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साथ ही, स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के अनुसार, 16 सितंबर से 20 सितंबर तक 8 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गईं और पूरे नेटवर्क पर 20 से 50 अतिरिक्त फेरे लगाए गए। 21 सितंबर से 10 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए 40 से अधिक अतिरिक्त ग्राहक सुविधा एजेंट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, 17 अतिरिक्त टिकट काउंटरों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

अधिकारियों द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही

उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। डीएमआरसी सुरक्षित, विश्वसनीय तथा कुशल मेट्रो सेवा प्रदान करने और प्रतिदिन लाखों यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- बिहार में त्योहारों के लिए विशेष बस सेवा: 25 से दिल्ली सहित पांच राज्यों के लिए चलेंगी 100 से अधिक बसें, किराया जारी