विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में त्योहारों के लिए विशेष बस सेवा: 25 से दिल्ली सहित पांच राज्यों के लिए चलेंगी 100 से अधिक बसें, किराया जारी

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:55 PM (IST)

राज्य सरकार दुर्गापूजा से छठ तक घर लौटने वाले अप्रवासी बिहारियों के लिए 25 सितंबर से 100 से अधिक त्योहारी ...और पढ़ें

पांच राज्यों के लिए मिलेगी बस सुविधा

पांच राज्यों के लिए मिलेगी बस सुविधा

HighLights

  1. 25 सितंबर से 100 से अधिक त्योहारी बसें शुरू होंगी।

  2. दिल्ली, यूपी, झारखंड सहित पांच राज्यों के लिए सुविधा।

  3. टिकट बुकिंग और विभिन्न रूटों का किराया जारी।

राज्य ब्यूरो, पटना। दुर्गापूजा से छठ तक घर लौटने वाले अप्रवासी बिहारियों के लिए राज्य सरकार विशेष बस सेवा शुरू करने जा रही है। राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) 25 सितंबर से 100 से अधिक त्योहारी बसों का परिचालन शुरू करेगा। दिवाली-छठ तक इन बसों का नियमित संचालन किया जाएगा।

पांच राज्यों के लिए मिलेगी बस सुविधा

त्योहारी सीजन में बिहार से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए विशेष बसें चलेंगी। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गयाजी और भागलपुर से इन बसों का परिचालन होगा।

एसी स्लीपर से डीलक्स तक विकल्प

बसें डीलक्स, एसी नान-सीटर, एसी सीटर और एसी स्लीपर श्रेणी की होंगी। प्रत्येक बस में 40 से अधिक यात्रियों के सफर की सुविधा होगी। निगम का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है।

टिकट बुकिंग शुरू, किराया भी जारी

निगम ने विभिन्न रूटों के लिए किराया जारी कर दिया है। टिकट की बुकिंग निगम की आधिकारिक वेबसाइट BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। अतिरिक्त जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-345-7251 जारी किया गया है।

पटना से दिल्ली-एनसीआर तक इतना किराया

पटना से गाजियाबाद का किराया नान एसी सीटर में 1544, एसी सीटर में 1896 और एसी स्लीपर में 2823 रुपये है। पटना से वाराणसी के लिए किराया क्रमशः 435, 531 और 601 रुपये है। पटना से पानीपत के लिए 1483, 1811 और 2727 रुपये किराया निर्धारित है।

कोलकाता, रांची और सिलीगुड़ी के लिए भी बसें

पटना-कोलकाता रूट पर किराया 939, 874 और 1143 रुपये है। पटना से रांची के लिए 567, 690 और 690 रुपये, जबकि पटना से सिलीगुड़ी के लिए 752, 915 और 915 रुपये किराया है।

दूसरे प्रमुख रूटों का किराया

गयाजी से कोलकाता का किराया 776, 945 और 945 रुपये है। किशनगंज-दिल्ली रूट पर 2011, 2463 और 3375 रुपये तथा गयाजी-अंबाला रूट पर 1633, 1991 और 2947 रुपये किराया है। मधुबनी से गुरुग्राम के लिए किराया 1473, 1800 और 2568 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रमुख रूटों पर बस किराया

रूट नॉन-एसी सीटर एसी सीटर एसी स्लीपर
पटना से कोलकाता ₹939 ₹874 ₹1,143
गयाजी से कोलकाता ₹776 ₹945 ₹945
पटना से गाजियाबाद ₹1,544 ₹1,896 ₹2,823
पटना से वाराणसी ₹435 ₹531 ₹601
पटना से पानीपत ₹1,483 ₹1,811 ₹2,727
पटना से रांची ₹567 ₹690 ₹690
किशनगंज से दिल्ली ₹2,011 ₹2,463 ₹3,375
पटना से सिलीगुड़ी ₹752 ₹915 ₹915
गयाजी से अंबाला ₹1,633 ₹1,991 ₹2,947
मधुबनी से गुरुग्राम ₹1,473 ₹1,800 ₹2,568