विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ी कार्रवाई: शाहदरा उत्तरी जोन में 23 अवैध फैक्ट्रियां सील

Published: Wed, 18 Mar 2026 03:48 AM (IST)

दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन ने मंगलवार को प्रदूषण फैलाने वाली 23 अवैध फैक्ट्रियों को सील कर दिया। ...और पढ़ें

शाहदरा में पकड़ी गई प्रदूषण फैलानेवाली फैक्ट्री।

शाहदरा में पकड़ी गई प्रदूषण फैलानेवाली फैक्ट्री।

HighLights

  1. शाहदरा उत्तरी जोन ने 23 अवैध फैक्ट्रियां सील कीं।

  2. कार्रवाई में 15 जींस रंगाई फैक्ट्रियां शामिल थीं।

  3. कुछ जगहों पर विरोध के बावजूद कार्रवाई जारी रही।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन ने मंगलवार को प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम ने एक ही दिन में 23 अवैध फैक्ट्रियों को सील कर दिया। कार्रवाई के लिए निगम को फैक्ट्रियों के दरवाजों पर लगे ताले तक तोड़ने पड़े। कुछ जगहों पर निगम की कार्रवाई का विरोध हुआ, पुलिस को बुलाना पड़ा। लेकिन निगम की कार्रवाई रूकी नहीं।

शाहदरा उत्तरी जोन के उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सादतपुर, तुकमीरपुर, उस्मानपुर, दयालपुर, भजनपुरा क्षेत्र में सुबह सात बजे से ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। निगम की अलग-अलग टीमें इन क्षेत्रों में पहुंची। कई फैक्ट्री संचालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए बाहर से दरवाजे पर ताले लगाए हुए थे।

जींस रंगाई की 15 फैक्ट्रियां पकड़ी गई

निगम ने ताले तोड़े और सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। 15 जींस रंगाई की फैक्ट्रियां पकड़ी गई, निगम ने बिना देर किए उन्हें सील किया। सात फैक्ट्रियां भूजल को प्रदूषित कर रही थी और कई फैक्ट्रियां वायु प्रदूषण को फैला रही थी। निगम के अधिकारियों को स्पष्ट आदेश था कि कार्रवाई रोकनी नहीं है। प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां चलनी नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल रीसाइक्लिंग डे: दिल्ली में 36 प्रतिशत कचरा बिना प्रोसेसिंग-रीसाइकलिंग के पहुंच रहा लैंडफिल साइट