Delhi MCD Election 2022 Live: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ नगर निगम चुनाव, पुलिस ने ली राहत की सांस; 7 दिसंबर को आएंगे नतीजे
Delhi MCD Election 2022 Voting Live News Updates: एमसीडी चुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान बूथ तक ले जाने के लिए ट्राइ साइकिलों की व्यवस्था की गई है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क: Delhi MCD Election 2022 Live News Updates:
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह आठ बजे से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। वोटिंग के लिए दिल्ली में कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक कहीं से भी कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
ड्रोन से नजर रख रही पुलिस
दिल्ली के जिन 56 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है, वहां दिल्ली पुलिस ड्रोन से लगातार नजर बनाए हुए है। पहली बार दिल्ली पुलिस ने किसी चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया है। तड़के तीन बजे से अब तक दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को 46 कॉल मिली हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी द्वारा शराब बांटने, पैसे बांटने और बीजेपी द्वारा भी पैसे बांटने की कॉल मिली है। लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तब वहां ऐसा कुछ नहीं मिला।
महरौली में आप और बीजेपी के बीच झगड़े की कॉल मिली। एसएचओ ने मामले को शांत करा दिया। अब तक कोई ऐसी बड़ी काल नहीं मिली है, जिसमें पुलिस को एक्शन लेना पड़े।
Delhi | People queue up to cast their votes at a polling booth in Matiala village. Voting for #MCDElections2022 has begun pic.twitter.com/UqWjmUfTtE — ANI (@ANI) December 4, 2022
आयोग से वोटरों को मिली है मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव में वोटरों को मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी है। इस बाबत आयोग ने शनिवार को आदेश जारी कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा है कि चुनाव में लगे सुरक्षाकर्मियों आदि को इस बारे में अवगत करा दें। ताकि वोटरों को कोई असुविधा न हो।
ये भी पढ़ें-
MCD Election 2022: वोटिंग कार्ड न होने पर भी कर सकते हैं मतदान, जानें क्या-क्या हैं तरीके
Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू, 1349 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को दिल्ली में नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। पूरी दिल्ली में कहीं से भी कोई गड़बड़ी व मारपीट व हिंसा की शिकायतें नहीं मिली। महरौली में एक बूथ पर ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया गया। द्वारका में एक मतदान केंद्र पर एक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता पर्ची के साथ प्रत्याशी के नाम व चुनाव चिह्न देने की शिकायत मिली। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जा सकती है।
दिल्ली के कई मतदान केंद्रों पर अभी भी वोटिंग जारी है। साढ़े पांच बजे तक दिल्ली के सभी 250 वार्डों 50 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर 5:30 बजे से पहले रिपोर्ट करने वाले मतदाताओं का मतदान अभी भी जारी है।
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अभी भी भीड़ जुटी है। लोग लाइन लगाकर खड़े हैं। इन मतदाताओं के हाथ में 1349 प्रत्याशियों की किस्मत है। दिल्ली में करीब 1,45,05, 358 मतदाता हैं। शाम साढ़े पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। सात दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए मतदान जारी है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच दिल्ली के सभी 250 वार्डों में शाम 4 बजे तक लगभग 45 प्रतिशत मतदान हो गया। अभी भी मतदान केंद्रों पर मतदाता लाइन लगाकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए दिव्यांग व्हील चेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंच रहे हैं। 100 साल से उम्र के भी बुजुर्ग बड़े ही उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोग बढ़-चढ़कर निगम चुनाव में मतदान कर रहे हैं।
उत्तर पश्चिम जिले के कटेवारा गांव के लोगों का कहना है कि गांव में उचित सड़क, नालियां जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के कारण उन्होंने एमसीडी चुनाव का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि जब तक अधिकारी हमारी शिकायत नहीं सुनेंगे, हम वोट नहीं देंगे।
Delhi | People of Katewara village in North West district say they have boycotted MCD elections due to a lack of basic amenities like proper roads, drains in the village
— ANI (@ANI) December 4, 2022
Till the time the authorities dont hear our grievances, we wont vote, they say. pic.twitter.com/KboD5CL7R1
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीनों जगह कमल खिलेगा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी और MCD में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
इस बार के दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदाता साफ-सफाई, प्रदूषण के अलावा इंटरनेट मीडिया पर नेताओं के इतिहास को जानकर मतदान कर रहे हैं ।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए दोपहर दो बजे तक करीब 30 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगर निगम चुनाव में अब तक कम वोट पड़ने का एक कारण परिसीमन की वजह से मतदाताओं के मतदान केंद्र में बदलाव होना भी है। परिसीमन में हुए बदलाव के कारण वोटर के घर से मतदान केंद्र की दूरी बढ़ गई है और बड़े पैमाने पर लोगों को इस संबंध में जानकारी भी नहीं है।
कुरेश नगर में लोगों का मत पहले बल्लीमारान स्थित एक स्कूल में था, जिसे अब लाहौरी गेट के पास कर दिया है। वहीं फतेहपुरी मस्जिद के पास बने मत केंद्र को भी लाहौरी गेट के पास कर दिया है। इसके कारण मतदाताओं में भ्रम की स्थिति है।

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने पत्नी अनुराधा गुप्ता के साथ मध्य दिल्ली के पटेल नगर मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ पहुंचकर मतदान करने की अपील की।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए ओल्ड राजेन्द्र नगर में भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "हमारे पास टैक्स पेयर के हजारों करोड़ रुपए नहीं हैं जो हम अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगाएं, हमारे पास सच्चाई है। प्रधानमंत्री ने 3000 से ज्यादा जहां झुग्गी वहीं मकान दे दिए अगर ये दिल्ली सरकार ने किया होता तो 3 लाख का प्रचार करते।"
#DelhiMCDElections भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने पत्नी संग डाला वोट
— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) December 4, 2022
कहा, "हमारे पास टैक्स पेयर के हजारों करोड़ रुपए नहीं हैं जो हम अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगाएं, हमारे पास सच्चाई है। @JagranNews pic.twitter.com/7F5TDtE46t

पुरानी दिल्ली स्थित आसफ अली रोड के एक स्कूल में मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाती मुस्लिम महिलाएं।
नगर निगम चुनाव में दिल्ली के मतदाताओं के पास रिकॉर्ड बनाने का अवसर है। दिल्ली नगर निगम में अब तक अधिकतम 54 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। ऐसे में अगर सभी मतदाता मतदान करने आएं तो वे नया रिकार्ड बना सकते हैं।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाबी बाग एक्सटेंशन में पिंक पोलिंग बूथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "जैसे पूरा देश तरक्की कर रहा है वैसे ही दिल्ली भी तरक्की करे, इसके लिए लोगों को मतदान करने की जरूरत है। दिल्ली के लोगों को झूठ और फरेब से निजात चाहिए।"
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए दोपहर बारह बजे तक 18 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित सालवान पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक 11 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "सुभाष मोहल्ला वार्ड में बीजेपी का समर्थन करने वाले 450 वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। यह दिल्ली सरकार की एक बड़ी साजिश है, इसके खिलाफ शिकायत करेंगे और इस चुनाव को रद्द करने और फिर से चुनाव कराने की अपील करेंगे।
#DelhiMCDElections | In Subash Mohalla ward, names of 450 voters have been deleted from the voters list because they support BJP. This is a big conspiracy by the Delhi govt, will complain against this and appeal for cancellation of this polls and re-election: Manoj Tiwari, BJP MP pic.twitter.com/oM3Of9R3cf
— ANI (@ANI) December 4, 2022
केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा, "हमें जनता पर पूरा भरोसा है, हमने क्षेत्र में जनता की सेवा की है। हर मुद्दे के ऊपर काम किया है। मैं केजरीवाल जी के बयान से सहमत हूं कि ईमानदार पार्टी को ही वोट करना चाहिए, क्योंकि जिस प्रकार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री हैं उनका रिकॉर्ड तो जनता के सामने है।"
Union Minister Meenakashi Lekhi cast her vote for #DelhiMCDElection2022 at a polling booth in South Extension Part 2
— ANI (@ANI) December 4, 2022
People who call themselves honest will get a befitting reply from people. What AAP ministers are doing inside the jail has come in front of the world: M Lekhi pic.twitter.com/cXSD69fIUg

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) के लिए वोट डालने दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप से सीधे दान केंद्र पहुंचे। बता दें कि सुधीर राणा (दूल्हा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर से शादी कर बुराड़ी स्थित अपने आवास पर जाने से पहले पत्नी संग मतदान करने पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "ये चुनाव दिल्ली के लिए वेक-अप कॉल है। वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है...हाल ही में एक रिपोर्ट आई है कि अगले 4-5 साल में हम तीसरे(अर्थव्यवस्था) स्थान पर जा रहे हैं। इसलिए हमें ये भी देखना होगा कि हम राजनीति के किस को ब्रांड चुन रहे हैं।"
#MCDElections | These polls are a wake-up call for Delhi. Weve to make India a developed country by 2047...Recently a report has predicted that well become no. 3 (economy) in next 4-5 years. So people have to choose which brand of politics they want to follow: Union Min HS Puri pic.twitter.com/qZXuBXU9RV
— ANI (@ANI) December 4, 2022
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए सुबह 10:30 बजे तक करीब 9 प्रतिशत मतदाताओें ने मतदान किया है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ राजपुर रोड स्थित बूथ पहुंचकर मतदान किया। मतदान करने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा वोट करने निकलें। दिल्ली में चारों ओर कूड़ा ही कूड़ा है। दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने वालों को वोट दें। जो पार्टी ईमानदार है उसे वाट दें। शरीफ और अच्छे लोगों को वोट दें, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफंगई, गाली-गलौज करने वालों को वोट न दें। दिल्ली को कूड़ा करने वालों को वोट न दें। उन्हें वोट दें, जो दिल्ली को चमकाएंगे, साफ सुथरा करेंगे, काम रोकने वालों को वोट न दें, काम करने वालों को वोट दें।
दिल्ली स्थित केंद्र पर मतदान करने पहुंचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था, जब उन्होंने इस बात की शिकायत निर्वाचन आयोग से की तो यह बताया गया कि उनका वोट शिफ्ट कर दिया गया है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बाड़ा हिंदूराव स्थित मतदान केंद्र में 106 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। सिसोदिया ने मतदान के बाद कहा कि दिल्ली के मतदाता बहुत जागरूक हैं। अपना भला-बुरा समझते हैं। अपने मताधिकार का उपयोग इसबार कूड़े के पहाड़ और गंदगी, भ्रष्टाचार को साफ करने के लिए करें। लोगों ने दिल्ली सरकार का कामकाज देखा है।
उन्होंने कहा कि एमसीडी का काम है साफ-सफाई, लोकल पार्क का विकास, गलियों का रख-रखाव है, लोग यह समझ रहे हैं। आरडब्ल्यूए ने नगर निगम की भूमिका लोगों से चंदा लेकर निभाई है। इसे नगर निगम के साथ मिलाकर चलना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मौजपुर निवासी अशोक कुमार शर्मा को कुछ महीने पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। उसके बाद से वह ठीक तरह से न तो चल पाते हैं न ही बोल पाते हैं। फिर भी वह निगम चुनाव में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि विकास के लिए वोट किया है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में सुरक्षा को लेकर मतदान केंद्रों और संवेदनशील स्थानों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
एमसीडी चुनाव के लिए दल्लूपुरा स्थित केंद्र पर मतदान करने पहुंचे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी का मतदान सूची में नाम नहीं मिल रहा है। वहीं, उनकी पत्नी शशि बाला ने मतदान किया। हालांकि अभी उनका नाम सूची में तलाश किया जा रहा है।
इस संबंध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, "मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, मेरी पत्नी ने वोट डाला है। अभी तक ना मुझे लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है ना मेरा नाम दिख रहा है, मैं अभी औपचारिक जानकारी का इंतजार कर रहा हूं।"

एमसीडी चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली छात्रा सोनम ने कहा कि मैं आज पहली बार मतदान करने आई हूं, इसे लेकर मैं उत्साहित हूं। जितना जरूरी इस देश में रहना है, उतना ही जरूरी हमें देश को और बेहतर करने की दिशा में मतदान करना है। मेरे लिए इस चुनाव में महिला सुरक्षा, सफाई, सड़के बनवाना प्राथमिकता है।
Voting underway for #DelhiMCDElections; visuals from a polling booth in Matiala village
— ANI (@ANI) December 4, 2022
"Roads, women's safety, water are the issues I considered for voting. People should come out and vote & understand their responsibility," says first-time voter Sonam pic.twitter.com/BQNCc7GoGj
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) गोवा, उत्तराखंड और यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही थी, लेकिन लोग जानते हैं कि उन्हें झूठ बोलने की आदत है। COVID के दौरान, AAP का कोई भी व्यक्ति लोगों के लिए काम करते नहीं देखा गया। लोगों के साथ केवल एमसीडी के कार्यकर्ता ही खड़े थे। एमसीडी चुनाव में हमें 250 में से करीब 210 सीटें मिल रही हैं।
AAP was claiming to form govt in Goa, Uttarakhand & UP but people know they have a habit of lying. During COVID, no one from AAP was seen working for the people. Only MCD workers were standing with people. Were getting around 210 seats out of 250 in the MCD polls: Parvesh Verma pic.twitter.com/Kivqni48wn
— ANI (@ANI) December 4, 2022
एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अपनी पत्नी के साथ रविवार सुबह मटियाला गांव पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया।
BJP MP Parvesh Verma and his wife cast their votes for #DelhiMCDElection2022 at a polling booth in Matiala Village pic.twitter.com/zYmKhrT66b
— ANI (@ANI) December 4, 2022
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 1.5 करोड़ लोग निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे। MCD का काम है दिल्ली का कूड़ा साफ करना, व्यापारियों को इमानदारी से लाइसेंस देना, गलियां बनवाना, पार्कों की सफाई करवाना है। आप अपना वोट यह सोच कर दें कि आप वोट दिल्ली को साफ, स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने आज मतदान से पहले अपनी पत्नी के साथ कालका माई के दरबार में मत्था टेका और सभी दिल्लीवासियों की खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
आज मतदान से पूर्व अपनी धर्मपत्नी के साथ कालका माई के दरबार में मत्था टेका और सभी दिल्लीवासियों की खुशहाली के लिए मंगल कामना की। pic.twitter.com/0LswXQTVuH
— Anil Chaudhary (@Ch_AnilKumarINC) December 4, 2022

एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रविवार सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से दिल्ली की छोटी सरकार चुनने के लिए अपना वोट जरूर डालने की अपील की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को लेकर मतदाताओं से ईमानदार सरकार चुनने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "साफ-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने जरूर जाएं।"
एमसीडी चुनाव में कुछ मतदान केंद्रों से ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद पुलिसकर्मी मतदाताओं को मोबाइल फोन पोलिंग बूथ के अंदर नहीं ले जाने दे रहे हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए द्वारका के सेक्टर- 22 में मतदान केंद्र के लिए जाते हुए बुजुर्ग वोटर्स।
दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 8 बजे से शुरू होगा। मतदान से पहले मॉक पोलिंग की गई। तस्वीरें मटियाला गांव मतदान केंद्र की है।
#DelhiMCDElections | Mock polling underway at a polling booth in Matiala Village, Delhi. Voting to begin at 8 am. pic.twitter.com/7sKuzoSK18
— ANI (@ANI) December 4, 2022

दिल्ली MCD चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होंगे। मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। लक्ष्मी नगर की एक सरकारी स्कूल, एम.सी. प्राइमरी स्कूल पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 1,45,05,358 मतदाता कुल 1349 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 7893418 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 6610879 महिला मतदाता हैं। अन्य श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या 1061 है। एमसीडी चुनाव में पहली बार कुल 95458 मतदाता मतदान में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वहीं, 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 229 है। जबकि 80 से 100 वर्ष की आयु के बीच के मतदाताओं की संख्या 2.04 लाख के करीब है।
दिल्ली के कुल 250 वार्डों पर 1349 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम चुनाव की आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी, जबकि सात नवंबर को चुनाव अधिसूचना के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
दिल्ली नगर निगम के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा। दिल्ली में कुल 13638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 68 आदर्श मतदान केंद्र और 68 पिंक मतदान केंद्र हैं।
