विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election 2022 Date: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को होगा मतदान, 7 को आएगा परिणाम

By Nihal SinghEdited By: JP Yadav
Published: Fri, 04 Nov 2022 09:34 AM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2022 04:54 PM (IST)

Delhi Nagar Nigam Chunav Date 2022 दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तारीख का ऐलान ...और पढ़ें

दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 : 4 दिसंबर का होगा मतदान।
दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 : 4 दिसंबर का होगा मतदान।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

250 वार्ड पर होगा मतदान

दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं।  लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई। 

पत्रकार वार्ता  के अहम बिंदु

  • 7 नवंबर को शुरू होगा नामांकन और 14 नवंबर अंतिम तारीख है
  • 250 वार्ड में से 104 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं
  • एस की 42 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें 21 महिला  और 21 पुरुष सीटें हैं
  • 13635 मतदान केंद्र होंगे
  • 1,46 73, 847 मतदाता हैं
  • 213 मतादाता 100 वर्ष से ज्यादा हैं
  • हर विधानसभा में एक माडल पोलिंग स्टेशन होगा। एक स्टेशन पर महिला कर्मी होंगी
  • 55 हजार ईवीएम का उपयोग होगा।
  • ईवीएम पर फोटो भी होगा उम्मीदवार का
  •  एक लाख से ज्यादा कर्मी काम करेंगे।
  • 68 रिटर्निंग ऑफिसर होंगे।
  • 250 एआरओ होंगे।
  • 2000 से ज्यादा सेक्टर आफिसर होंगे।
  • 68 वित्त पर्यवेक्षक होंगे
  • सारे रिटर्निंग ऑफिसर अपने कार्यालय में नामांकन लेंगे, जिसकी जानकारी प्रकाशित होगी
  • रात 10 बजे सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध होगा
  • 10 बजे से 3 बजे तक नामांकन होंगे
  •  एक प्रत्याशी 8 लाख तक खर्च कर सकेगा
  •  निगम चुनाव एप से सभी जानकारी और सुविधाएं मिलेंगी ।
  • राजनीतिक दलों को आनलाइन माध्यम से इजाजत दी जाएगी।
  • शांति और निष्पक्षता के साथ चुनाव कराएं जाएंगे
  • चुनाव की अधिसूचना 7 नंवबर तक लागू होगी
  • 14 नंवबर तक नामांकन कर सकेंगे
  • 4 दिसंबर को चुनाव होंगे
  • 7 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे
  •  सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी

बता दें कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।  

चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं, 50 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।

राज्य चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के सभी जोन के सहायक आयुक्त जोन में चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग के उप निदेशक मेन पावर के लिए सब-नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।  

फरवरी में कर ली थी चुनाव की तैयारी

पूर्वकालिक तीनों निगम (उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी) के चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग ने फरवरी में ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए सभी जिलो में पर्यवेक्षक तक नियुक्त कर दिए थे। चुनाव कराने के लिए बिहार के 12 जिलों से 30 हजार ईवीएम मंगाई गई थीं। 

Delhi MCD Elections: नगर निगम चुनावों की घोषणा होते ही दिल्ली में आचार संहिता लागू, इसका क्या होगा प्रभाव?

Delhi MCD: पढ़िये- दिल्ली नगर निगम के बनने की रोचक कहानी, शीला दीक्षित को क्यों करना पड़ा था बंटवारा

 

Delhi MCD Election 2022: 15 साल के दौरान कैसे पूरी तरह बदल गया दिल्ली एमसीडी का गणित? घट गई वार्डों की संख्या