दिल्ली में द्वारका के मोहन गार्डन में कार के अंदर मृत मिले युवक-युवती; जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के द्वारका स्थित मोहन गार्डन में एक कार के अंदर एक युवक और एक युवती मृत पाए गए। पुलिस ...और पढ़ें
-1794629613408_m.webp)
कार के अंदर मृत मिले युवक-युवती। ANI
HighLights
दिल्ली के द्वारका में कार में मिले दो शव।
पुलिस आत्महत्या के एंगल से कर रही है मामले की जांच।
11 नवंबर को हुई घटना, मौत का कारण अज्ञात।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बड़ी घटना सामने आई है। द्वारका के मोहन गार्डन में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। वे दोनों एक कार के अंदर बेहोश की हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस सुसाइड वाले एंगल पर जांच कर रही है। हालांकि, अभी दोनों की मौत कैसे हुई, इसका कुछ पता नहीं चला है। यह घटना 11 नवंबर की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है-
(न्यूज एजेंसी ANI इनपुट के साथ)