विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के प्रीत विहार में वारदात, पार्किंग के विवाद में युवक की सीने में गोली मारकर हत्या

Published: Mon, 20 Apr 2026 09:33 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद को लेकर एक युवक, पंकज नय्यर, की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

पीले रंग की शर्ट में आरोपी और व्हाइट जैकेट में मृतक। फाइल फोटो

पीले रंग की शर्ट में आरोपी और व्हाइट जैकेट में मृतक। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार तड़के ए-144, प्रीत विहार में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर दो पीसीआर कॉल मिलीं। पहली कॉल रात 2:22 बजे और दूसरी 2:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना के संबंध में प्राप्त हुई। जांच में सामने आया कि पंकज नय्यर (34) और उसके भाई पारस (43) का गौरव शर्मा से पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था।

कहासुनी के दौरान मारी गोली

आरोप है कि कहासुनी के दौरान गौरव शर्मा ने गोली चला दी, जो पंकज नय्यर के सीने में लगी। गंभीर हालत में उसे निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सीआर पार्क में लेनदेन के विवाद में पिता-पुत्र का हत्यारा गिरफ्तार, पहले भी हो चुकी थीं झड़पें

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।