दिल्ली में फिर मर्डर, गगन पार्क में धारदार हथियार से युवक की हत्या कर फरार हुए बदमाश
दिल्ली के नंद नगरी स्थित गगन पार्क में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें
-1773618549239_v-1794554945245_m.webp)
जांच कर रही दिल्ली पुलिस। जागरण
HighLights
पूर्वी दिल्ली के गगन पार्क में युवक की हत्या।
धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस मृतक की पहचान और हत्या के कारणों की जांच कर रही।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में गगन वाले पार्क में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नहीं हुई है। उम्र करीब 35 वर्ष है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात 12:30 बजे सूचना मिली कि गगन पार्क में छतरी के नीचे एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा है।
जीटीबी अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या का क्या कारण रहा और मृतक की पहचान करने का पुलिस प्रयास कर रही है।