विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 6 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, गुस्साए लोगों ने आरोपित को दबोचकर पुलिस को सौंपा; POCSO में केस दर्ज

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:26 PM (IST)

मध्य दिल्ली के किशनगंज इलाके में 6 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

HighLights

  1. मध्य दिल्ली में 6 वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न की घटना।

  2. गुस्साए लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा।

  3. पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता (डीजीबी) रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शीदीपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां किशनगंज इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक शख्स को रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर दबोचा

घटना सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित बच्ची के परिवार वाले और स्थानीय नागरिक आरोपी को पकड़कर शीदीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे। लोगों का आरोप है कि आरोपित किशनगंज इलाके में मासूम बच्ची के साथ गलत काम (यौन उत्पीड़न) कर रहा था, तभी उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

आरोपी की पहचान और पुलिस कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अंकित (34 वर्ष) है। वह किशनगंज लाल सिंह स्थित बग्राओजी बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल, आरोपित हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

वहीं, पुलिस टीम वारदात स्थल की बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य एकत्र कर रही है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ‘बिना ठोस आधार के दिल्ली पुलिस की छवि खराब करना गलत’, BCI परिसर में वकीलों पर हमले की CBI जांच की मांग खारिज

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी में मनी ट्रेल बना दिल्ली पुलिस का हथियार, 67 लाख के फ्रॉड में जनकपुरी के बुजुर्ग को मिली समय पर मदद