पत्नी ने पति के फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे को ऑस्ट्रेलिया ले गई, दिल्ली में अपहरण का मामला दर्ज
दिल्ली के तिलक नगर में एक व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने बिना सहमति दो वर्षीय बेटे ...और पढ़ें
-1792575345299_m.webp)
पत्नी ने पति के फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे को ऑस्ट्रेलिया ले गई ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
पत्नी ने पति के फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे को ऑस्ट्रेलिया ले गई।
पति ने पासपोर्ट चोरी और अपहरण का आरोप लगाया।
दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी और अपहरण का मामला दर्ज किया।
मुकेश ठाकुर, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र के एक व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी बिना सहमति उनके दो वर्षीय बेटे को आस्ट्रेलिया ले गई।
पति का यह भी आरोप है कि पत्नी ने बेटे के वीजा आवेदन से जुड़े दस्तावेजों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए और उनका पासपोर्ट चुरा लिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा निवासी दमनजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी 8 जून को आस्ट्रेलिया से आए अपने पिता से मिलने तिलक नगर स्थित मायके गई थी। वह बेटे को भी साथ ले गई और कुछ दिनों में लौटने की बात कही थी।
मायके जाने के बाद महिला करीब दो सप्ताह तक फोन और संदेशों पर बहाने बनाकर वापसी टालती रही। बाद में उसने पति का नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए। इसके बाद दमनजीत सिंह ने पत्नी को तिलक नगर के पते पर पत्र भेजा, लेकिन वह भी बिना पहुंचे लौट आया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि बेटे की चिंता में जब वह पत्नी के घर पहुंचे तो फ्लैट में पत्नी और उसके पिता की जगह किराएदार मिले। पता करने पर रिश्तेदारों ने उन्हें बताया कि पत्नी अपने पिता के साथ उनके बेटा को लेकर आस्ट्रेलिया चली गई है।
व्यापारी ने लगाए कई आरोप
व्यवसायी का आरोप है कि पत्नी ने वीजा फॉर्म पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए और उनका पासपोर्ट चुराकर प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने कहा कि इससे पिता के तौर पर उनका अधिकार छिना है और वह बेटे के लिए परेशान हैं।
पुलिस ने धोखाधड़ी, अपहरण और फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में इस्तेमाल करने से जुड़ी बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- नोएडा से बलिया जा रहे 68 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, गाजियाबाद स्टेशन पर अचानक मौत
