विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग, CM रेखा गुप्ता को लिखी गई चिट्ठी

Published: Sun, 26 Jul 2026 10:12 PM (IST)

कनॉट प्लेस स्थित श्री हनुमान मंदिर के महंत सुरेश शर्मा ने बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन ...और पढ़ें

हर मंगलवार को बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग।

हर मंगलवार को बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग।

HighLights

  1. महंत सुरेश शर्मा ने भारी वाहनों पर प्रतिबंध की मांग की।

  2. बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु।

  3. विशेषकर मंगलवार, शनिवार को भीड़ बढ़ने के कारण।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के महंत सुरेश शर्मा ने प्रत्येक मंगलवार को बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के परिवहन मंत्री, पुलिस आयुक्त और डीसीपी (यातायात) को पत्र भेजा है।

महंत सुरेश शर्मा ने पत्र में कहा है कि बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर श्री हनुमान मंदिर सहित हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के कई प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं। प्रतिदिन यहां लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

मंगलवार और शनिवार को बढ़ती है भीड़

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को श्री हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इन दिनों सड़क पर भारी वाहनों के संचालन से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी चुनौती बन जाती है।

महंत ने सरकार और यातायात पुलिस से मांग की है कि कम से कम मंगलवार और शनिवार को बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। साथ ही, यदि संभव हो तो इस मार्ग को स्थायी रूप से भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित घोषित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ यातायात भी सुचारु रह सके।

यह भी पढ़ें- 'हम जल्द अपनी रणनीति बताएंगे', अभिजीत दीपके ने पंजाब में 'पेपर लीक' विवाद पर दी प्रतिक्रिया