विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर का संकट गहराया, गैस एजेंसियों पर बढ़ रहा विवाद

Published: Thu, 26 Mar 2026 01:38 AM (IST)

दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत जारी है, जिससे गैस एजेंसियों पर विवाद बढ़ रहा है। उपभोक्ताओं को बुकिंग न ...और पढ़ें

दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत जारी।

दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत जारी।

HighLights

  1. दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत और विवाद जारी।

  2. बुकिंग फर्जीवाड़ा, केवाईसी समस्याएँ, उपभोक्ताओं की शिकायतें बढ़ीं।

  3. कालाबाजारी और पीएनजी धारकों को एलपीजी लौटाने का निर्देश।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत जारी है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें जारी है। एलपीजी की बुकिंग न होने तथा उनके सिलिंडर को फर्जीवाड़े से बेच देने के आरोपों को लेकर कई एजेंसियों पर हंगामा जारी रहा। वेस्ट पटेल नगर स्थित एक गैस एजेंसी पर इसके चलते पुलिस भी बुलानी पड़ गई। करीब 15 उपभोक्ताओं ने पटेल नगर थाना में इससे संबंधित शिकायत भी दी है।

जिसमें उनके सिलिंडर की बुकिंग कर बेच देने का आरोप लगाया। एक उपभोक्ता सोनिया ने बताया कि उन्होंने पिछले माह एलपीजी की बुकिंग नहीं की। जब इस माह बुक कर रही है तो फरवरी में बुकिंग और सिलिंडर का डिलीवर दिखा उनकी बुकिंग नहीं हो रही है।

झंडेवाला स्थित गैस एजेंसी के बाहर खड़े लोग करते रहे शिकायत

इस तरह की शिकायत देव, अनीता, संजय व रेनू देवी समेत अन्य के रहे। यहीं शिकायत झंडेवाला स्थित गैस एजेंसी के बाहर खड़े लोग करते मिले। रोहन ने बताया कि वह सालभर में बमुश्किल छह सिलिंडर उठाते हैं, लेकिन 12 सिलिंडर की डिलिवरी का संदेश आता है। पहले ध्यान नहीं दिया, अब लगता है कि इस मामले में बड़ा गड़बड़झाला है।

वैसे, बुधवार को गैस बुकिंग की अवधि बढ़ाकर 35 दिन करने के पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश संबंधी अफवाह ने दिल्ली के उपभोक्ताओं को चिंता में डाल दिया था। बाद में पीआईबी ने इससे संबंधित सूचनाओं को भ्रामक बताते हुए खारिज किया तब लोगों ने राहत की सांस ली।

वैसे, काला बाजारी में घरेलू सिलिंडर के दाम गिरकर 3,000 रुपये तक आ गए हैं। तो भी व्यावसायिक सिलिंडर की उपलब्धता में अनिश्चितता से घरेलू सिलिंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में हो रहा है।

केवाइसी के लिए उपभोक्ता परेशान

बिना केवाइसी के नई बुकिंग नहीं हो रही है, जिसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं और गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। पर एजेंसी संचालक समय की कमी का हवाला देकर केवाइसी से इनकार कर रहे हैं। जिसके चलते उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।

पीएनजी है तो एलपीजी कनेक्शन करना होगा वापस

अगर आपके पास पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन दोनों है तो उसमें से एलपीजी कनेक्शन को वापस करना होगा। एक अवधि के बाद गैस कंपनियो द्वारा एलपीजी कनेक्शन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सेठ के अनुसार, अभी एलपीजी और पीएनजी आपूर्तिकर्ता आइजीएल द्वारा इससे संबंधित डाटा को खंगाला जा रहा है। जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू होगी। बेहतर है कि उपभोक्ता किसी विवाद से बचने के लिए समय रहते एलपीजी कनेक्शन वापस कर दें।

यह भी पढ़ें- 'मेटा को सुनवाई का मौका दिए बिना कठोर कार्रवाई न करें', दिल्ली हाई कोर्ट का सीसीपीए को निर्देश