दिल्ली सरकार की नई योजना: युवाओं को बेकरी से मेकअप आर्टिस्ट तक की मिलेगी ट्रेनिंग; 1.15 करोड़ का टेंडर जारी
दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कारीगरों को बेकरी, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप का प्रशिक्षण देगा। इसके लिए 1.15 करोड़ रुपये ...और पढ़ें
-1792561404037_m.webp)
दिल्ली खादी बोर्ड का बड़ा कदम (AI-Generated Image)
HighLights
दिल्ली खादी बोर्ड देगा कारीगरों को प्रशिक्षण।
बेकरी, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप में कौशल विकास।
1.15 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया।
वी के शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली में कारीगरों को बेकरी, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप का प्रशिक्षण दिल्ली सरकार देगी। दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने दिल्ली खादी कौशल विकास योजना के तहत कारीगरों को प्रशिक्षण देने के लिए 1.15 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।
इसके तहत बेकरी, हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट जैसे तीन क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने वाली एजेंसियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक एजेंसियां 10 नवंबर को दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन बोली जमा कर सकेंगी।
विभिन्न पात्र संस्थाओं को आवेदन का अवसर
टेंडर में सोसायटी, एनजीओ, ट्रस्ट, साझेदारी फर्म, निजी और सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों, सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, विश्वविद्यालयों तथा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न पात्र संस्थाओं को आवेदन करने का अवसर दिया गया है।
संबंधित संस्थानों के पास निर्धारित क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए आवश्यक संबद्धता या मान्यता होनी चाहिए। निविदा दस्तावेज दिल्ली सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल और दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवंटन और भुगतान संबंधी प्रक्रिया
बोर्ड के अनुसार, चयनित एजेंसियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर, प्रशिक्षण लक्ष्य का आवंटन और भुगतान संबंधी प्रक्रिया निर्धारित दस्तावेजों के अनुसार पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे हादसा: पुलिस ने जिसे दी क्लीन चिट, कोर्ट ने उसे माना 'क्रिमिनल लापरवाही', फिर होगी जांच
