विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के केशवपुरम में सनसनी: जिम में महिला सहकर्मी के सिर में गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

By Rajeev RanjanEdited By: Sonu Suman
Published: Wed, 29 Jul 2026 11:01 PM (IST)

दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक जिम में 20 वर्षीय महिला कर्मचारी ज्योति की उसके सहकर्मी सौरव ने गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

दिल्ली के केशवपुरम में जिम में काम करने वाली महिला कर्मचारी की हत्या। (AI Generated Image)

दिल्ली के केशवपुरम में जिम में काम करने वाली महिला कर्मचारी की हत्या। (AI Generated Image)

HighLights

  1. केशवपुरम के जिम में महिला कर्मचारी की हत्या।

  2. सहकर्मी सौरव ने ज्योति को गोली मारी, फरार।

  3. पुलिस एकतरफा प्यार के एंगल से कर रही जांच।

जागरण संवाददाता , बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में बुधवार रात एक जिम में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार के एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के मुताबिक, केश्वपुरम के शांति नगर स्थित एक जिम में 20 वर्षीय ज्योति और 23 वर्षीय सौरव कर्मचारी के तौर पर काम करते थे। पूछताछ के दौरान जिम संचालक उदय कुमार ने पुलिस को बताया कि सौरव करीब तीन माह पहले ही नौकरी पर लगा था।

ज्योति खून से लथपथ फर्श पर पड़ी मिली

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह किसी बहाने से ज्योति को इमारत की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में ले गया। वहां उसने ज्योति के सिर में गोली मार दी और मौके से चंपत हो गया। इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर जिम में मौजूद लोग कमरे की ओर दौड़े। जहां पर ज्योति खून से लथपथ फर्श पर पड़ी मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस को पता चला है कि मृतका आजादपुर की रहने वाली थी। उसके स्वजनों घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सौरव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के अशोक विहार में 30 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, एक नाबालिग हिरासत में