दिल्ली के अशोक विहार में 30 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, एक नाबालिग हिरासत में
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार में एक 30 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस ...और पढ़ें

अशोक विहार इलाके में एक 30 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या।
HighLights
30 वर्षीय युवक की अशोक विहार में चाकू मारकर हत्या।
अज्ञात समूह से झड़प के बाद हुई वारदात।
पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया, जांच जारी।
एएनआई, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित खिम्मन सिंह पार्क में एक 30 वर्षीय युवक की चाकूबाजी में मौत हो गई। अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह के साथ हुई झड़प के बाद युवक को चाकू मार दिया गया। बुधवार दोपहर करीब 3:33 बजे पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भरत नगर पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 378/2026 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान का काम जारी है।
एक नाबालिग गिरफ्तार
पुलिस ने घटना में शामिल एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में Zen G आंदोलन में ही फतेहपुर छात्र ने बना लिया था Alpha आंदोलन का प्लान, साथ मिला तो दिखा दी ताकत
