विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 138 जजों का तबादला, NEET यूजी पेपर लीक केस को मिले नए जज

Published: Sun, 02 Aug 2026 02:59 AM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने 138 न्यायिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है, जिसके तहत नीट यूजी 2026 पेपर ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली हाई कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने 138 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया।

  2. नीट पेपर लीक केस की जज अनु ग्रोवर बलिगा बदली गईं।

  3. अब विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता करेंगे नीट मामलों की सुनवाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामलों की सुनवाई कर रहीं विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज अनु ग्रोवर बलिगा का तबादला कर दिया गया है। अब इन मामलों की सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता करेंगे।

यह बदलाव दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस (डीएचजेएस) के 138 न्यायिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों और नई नियुक्तियों के तहत किया गया है।

राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालतों में 13 न्यायाधीशों की नियुक्ति 

इसी क्रम में राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालतों में 13 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। ये अदालतें यूएपीए, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और मकोका जैसे गंभीर मामलों की सुनवाई करती हैं।

नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामलों की सुनवाई अब विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत में आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- नीट-पीजी 2026 में बड़े बदलाव: घर के पास होगा सेंटर, सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षा; सवाल होंगे कम

यह भी पढ़ें- परिसीमन विधेयक पर राहुल गांधी मुखर, बोले- विपक्षी दलों से एकजुट होकर विफल करें बिल