दिल्ली में सीवर समस्या पर बड़ा अपडेट, 1629 करोड़ से गांवों-कॉलोनियों की बदलेगी तस्वीर; DJB लाया 10 बड़ी परियोजनाएं
दिल्ली सरकार ने 1,629.76 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली जल बोर्ड की 10 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें
-1794556974182_m.webp)
दिल्ली में सीवर लाइनें बदलने का काम चल रहा है। सोशल मीडिया
HighLights
दिल्ली में 1629 करोड़ की 10 सीवर परियोजनाएं शुरू।
1000 किलोमीटर से अधिक नई सीवर लाइनें बिछाई जाएंगी।
गांवों को सीवर नेटवर्क से जोड़कर यमुना प्रदूषण कम होगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों और गांवों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के विकास को आगे बढ़ाते हुए करोड़ों की योजनाओं को रफ्तार दी है। इससे लाखों लोगों को फायदा मिलने वाला है।
दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) द्वारा 1,629.76 करोड़ रुपये की लागत से 10 बड़ी परियोजनाओं के तहत 1,000 किलोमीटर से ज्यादा नई सीवर लाइनें बिछाई जा रही हैं। सीवर की नई लाइनें बिछाए जाने के बाद लोगों को आए दिन हो रही समस्याओं से निजात मिलेगी।
गांवों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा
बता दें कि इन योजनाओं से कई इलाकों और गांवों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। साथ ही राजपुर खुर्द और मैदानगढ़ी में नए पंपिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इससे घरों का गंदा पानी साफ करने वाले प्लांट तक पहुंचेगा और यमुना में गंदगी कम करने में मदद मिलेगी।
पुरानी दिल्ली से पटेल नगर तक पानी बचाने की पहल
पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल बोर्ड जन जागरूकता अभियान चलाएगा। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा यह जागरूकता अभियान चंद्रावल जल शोधन संयंत्र के कमांड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के साथ लोगों को भी जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।