पानी के बिल पर 100% छूट! दिल्ली सरकार ने लाखों लोगों को दी गुड न्यूज, योजना कब तक लागू
दिल्ली जल बोर्ड ने बकाया पानी बिलों पर 100% लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) छूट को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा ...और पढ़ें
-1786874881505_m.webp)
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।
HighLights
दिल्ली जल बोर्ड ने LPSC छूट 2027 तक बढ़ाई।
बकाया पानी बिलों पर 100% लेट पेमेंट सरचार्ज माफ।
लाखों दिल्लीवासियों को बिल चुकाने में मिलेगी बड़ी राहत।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को रेखा सरकार ने एक बार फिर से बड़ी राहत दी है। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने 100 प्रतिशत लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) छूट योजना को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है।
लाखों लोगों को मिलेगी राहत
दरअसल, राजधानी दिल्ली में ऐसे लाखों लोग हैं, जिन्होंने अपना पानी का बिल जमा नहीं किया है। समय पर पानी का बिल नहीं जमा करने की वजह से उन पर सरचार्ज और जुर्माना लगाया जा रहा है। सरकार ने लाखों लोगों के इसी बोझ को कम करने के लिए योजना को 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दिया है।

सरकार ने दिया शानदार मौका
बता दें कि दिल्ली में यह योजना पहले भी लागू की गई थी लेकिन, लाखों लोगों ने इस योजना का लाभ नहीं उठाया। सरकार चाहती है कि जिन लोगों ने पहले इस योजना का फायदा नहीं उठाया, अब वे योजना का लाभ उठाकर अतिरिक्त चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दी जानकारी
बता दें कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने यह जानकारी सोशल मीडिया के एक्स (X) प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी है। अब उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपना बिल जमा करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- तिमारपुर में 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन, CM रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्लीवासियों से एक और वादा पूरा
सरकार की ओर से कहा गया कि अगर आपका पानी बिल का बकाया है, तो उसे बढ़ने न दें। इस मौके का फायदा उठाकर अपना बकाया बिल चुकाएं।
