तिमारपुर में 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन, CM रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्लीवासियों से एक और वादा पूरा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 100 अटल कैंटीन स्थापित करने का संकल्प पूरा हो गया है। ...और पढ़ें

दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा।
HighLights
100 अटल कैंटीन स्थापित करने का संकल्प पूरा हुआ।
तिमारपुर में 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया गया।
5 रुपये में पौष्टिक भोजन एक लाख लोगों को मिलेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर 2025 को लिए गए 100 अटल कैंटीन स्थापित करने के संकल्प को उनकी पुण्यतिथि पर पूर्ण कर दिया गया है।
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया और उन्हें दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 100 अटल कैंटीनों के माध्यम से अब प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को मात्र पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा।
सरकार ने एक और वादा पूरा किया: CM रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्लीवासियों से किया गया एक और वादा उनकी सरकार ने पूरा कर दिया है। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह पहल गरीबों और मजदूर वर्ग को सस्ता व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अटल कैंटीन योजना वाजपेयी जी की स्मृति को समर्पित है और दिल्ली सरकार इसे सेवा का माध्यम बना रही है।
