दिल्ली में मूनक नहर पर 11 KM भव्य छठ घाट का उद्घाटन, पूर्वांचलियों को मिला बड़ा तोहफा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का ...और पढ़ें
-1794483195689_m.webp)
11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का उद्घाटन किया। जागरण
HighLights
मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट उद्घाटित किया गया।
सिंगलपुर रोड चौड़ीकरण कार्य भी दिल्लीवासियों को समर्पित किया गया।
छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में मूनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन किया। साथ ही सिंगलपुर रोड चौड़ीकरण कार्य भी दिल्लीवासियों को समर्पित किया गया।
उन्होंने कहा कि यह दिल्ली के पूर्वांचली समाज के लिए बड़ी सौगात है। वर्षों से लंबित मांग को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इस वर्ष भी छठ महापर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि प्रत्येक परिवार श्रद्धा, सम्मान और सुविधा के साथ पर्व मना सके।