विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंकाक से आईं दो महिलाएं IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 7.9 Kg गांजा और हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:57 AM (IST)

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बैंकाक से आईं दो भारतीय महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया है। उनके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. आईजीआई एयरपोर्ट पर दो भारतीय महिला यात्री गिरफ्तार।

  2. बैंकाक से लाई 7.9 किलो गांजा, हाइड्रोपोनिक वीड जब्त।

  3. कस्टम विभाग ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैंकाक से आईं दो भारतीय महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया है।

टीम ने दोनों के पास से कुल 7.9 किलोग्राम से अधिक गांजा और हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया। दोनों महिलाएं अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली पहुंची थीं। कस्टम्स विभाग ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

2,996 ग्राम गांजा बरामद

पहले मामले में एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2333 से बैंकाक से दिल्ली पहुंची महिला यात्री को टर्मिनल-3 पर ग्रीन चैनल पार करते समय संदेह के आधार पर रोका गया। उसके सामान की एक्स-रे जांच और तलाशी के दौरान दो पालीथीन पैकेट मिले। इनमें 2,996 ग्राम संदिग्ध गांजा बरामद हुआ।

वहीं, प्राथमिक जांच में नशीले पदार्थ की गांजा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

4,918.5 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद

दूसरे मामले में 18 अक्टूबर को थाई एयरवेज की उड़ान संख्या टीजी 315 से बैंकाक से दिल्ली पहुंची एक अन्य भारतीय महिला यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया। उसके बेज रंग के ट्राली बैग की एक्स-रे जांच और तलाशी लेने पर पांच पालीथीन पैकेट मिले। इनमें कुल 4,918.5 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई।

इस मामले में महिला को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। कस्टम्स विभाग दोनों मामलों की जांच कर रहा है। अधिकारियों का पता लगाने का प्रयास है कि बरामद मादक पदार्थ भारत में किसे पहुंचाया जाना था और क्या दोनों महिलाएं किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं।

यह भी पढ़ें- आईजीआई एयरपोर्ट पर तस्करी कर लाए 45.86 लाख रुपये का सोना बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस