विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी और तीनों बेटियों को पहले बेहोश किया फिर गला रेतकर मारा, 8 माह पहले ही पटना से दिल्ली आया था परिवार

Published: Wed, 25 Feb 2026 02:11 PM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2026 02:15 PM (IST)

दिल्ली के चमन पार्क में पत्नी अनीता और तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस को पति ...और पढ़ें

महिला और तीन बच्चों की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग। जागरण

महिला और तीन बच्चों की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। समयपुर बादली थाना क्षेत्र के चंदन पार्क में बुधवार को हुई दिल दहला देने वाली वारदात में पुलिस की जांच जारी है। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच में सब सही था, लेकिन इसके साथ ही बड़ा सवाल है कि अगर सब सही था तो पत्नी और तीन बेटियों की हत्या क्यों की गई? 

अनीता (30) और उसकी बेटियों (उम्र 3, 4 और 5 वर्ष) की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गबई। पुलिस को इस वारदात में पति मुनचुन केवट पर शक है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब सात बजे एक रिश्तेदार घर पहुंचा तो कमरा खुला मिला।

delhi quad murder 2

अंदर चारों के शव खून से लथपथ पड़े थे और गले पर तेजधार हथियार के गहरे निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पहले पत्नी और बेटियों को बेहोश किया फिर मारा

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने से पहले पत्नी और तीनों बेटियों को नशीला पदार्थ दिया गया, जिससे वे बेहोश हो गईं। इसके बाद गला रेतकर हत्या की गई और आरोपी फरार हो गया। पड़ोस के कमरों में रहने वाले लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी, जिससे इस आशंका को बल मिल रहा है।

delhi quad murder

आठ महीने पहले बिहार से आया था परिवार 

परिवार करीब आठ महीने पहले बिहार के पटना से दिल्ली आया था। पिछले छह महीने से चंदन पार्क की गली नंबर-1 में किराये के मकान के भूतल पर एक कमरे में रह रहा था। मुनचुन केवट आजादपुर मंडी में अदरक बेचने का काम करता था।

मंगलवार रात पति-पत्नी साथ सब्जी लेकर आए थे 

मंगलवार की रात पति पत्नी मंगल बाजार से सब्जियां लेकर आए थे। जबकि तीनों बेटियां कमरे में सो रही थी। रोजाना पति रात 3 बजे मंडी के लिए निकलता था। जिसके बाद पत्नी अंदर से कमरे का गेट बंद कर लेती थी। लेकिन आज गेट खुला मिला है।

delhi quad murder 6

रिश्तेदारों का दावा- दोनों के बीच नहीं था झगड़ा 

रिश्तेदारों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। मंगलवार रात दोनों मंगल बाजार से सब्जियां लेकर आए थे और तीनों बेटियां कमरे में सो रही थीं।

delhi quad murder 4

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमें गठित कर दी हैं। आरोपी पति की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जांच एजेंसियां नशीले पदार्थ की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। इलाके में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पत्नी समेत 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या, सनकी पति पटना का रहने वाला

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सिरफिरे शख्स ने पत्नी और 3 मासूम बेटियों को बेरहमी से मार डाला; मौके पर पुलिस, कातिल पति फरार