विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पकड़ा गया तो बताया क्यों 9 माह पहले खरीदा हथियार

Published: Thu, 14 May 2026 09:50 AM (GMT+05:30)

मयूर विहार थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सरफराज उर्फ राजा को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

एआई जनरेटेड तस्वीर में घटना का सांकेतिक चित्रण।

एआई जनरेटेड तस्वीर में घटना का सांकेतिक चित्रण।

HighLights

  1. हिस्ट्रीशीटर सरफराज उर्फ राजा अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार।

  2. आरोपी पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  3. सात हजार रुपये में खरीदी थी अवैध पिस्टल।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान सरफराज उर्फ राजा के रूप में हुई है।

इसके खिलाफ पहले से लूट, चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट सहित कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश से पूछताछ कर पुलिस पता लगा रही है हथियार कहां स खरीदा था।

पुलिस ने बताया कि मयूर विहार थाना पुलिस की टीम त्रिलोकपुरी के 18 ब्लॉक में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो भागने लगा

पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह अचानक भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।

तलाशी लेने पर आरोपित के पास से एक पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने करीब नौ महीने पहले 7 हजार रुपये में यह हथियार खरीदा था, ताकि इलाके में दहशत बनाकर अपराध कर सके।