विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'खून की होली हम ईद...', सोशल मीडिया पर हिंसक नारों से उत्तम नगर में बिगड़ सकता है माहौल; दिल्ली HC में सुनवाई

Published: Wed, 18 Mar 2026 12:20 PM (IST)

उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद तनाव है। ईद पर हिंसा की आशंका को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ...और पढ़ें

HighLights

  1. उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद तनावपूर्ण स्थिति

  2. ईद पर हिंसा की आशंका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

  3. सोशल मीडिया पर धमकियों को लेकर पुलिस कार्रवाई की मांग

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। होली के दिन तरुण की हत्या के बाद से उत्तम नगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब ईद के दौरान वहां पर सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षा खतरे को लेकर दायर याचिका पर Delhi High Court ने तत्काल सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। मामले का उल्लेख मुख्य न्यायाधीश के समक्ष किए जाने के बाद अदालत ने इसे आज ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की अनुमति दी।

इंटरनेट मीडिया पर धमकियों का आरोप

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील रामकृष्णन ने अदालत को बताया कि ईद के दौरान हिंसा की व्यापक धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना था कि इंटरनेट मीडिया पर कुछ समूह इकट्ठा होकर आपत्तिजनक और हिंसक नारे लगा रहे हैं 'खून की होली हम ईद पर खेलेंगे', जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन सकता है।

पुलिस को निर्देश देने की मांग

वकील ने अदालत को यह भी बताया कि इस संबंध में पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि ईद के दौरान और उसके आसपास संभावित हिंसा को रोकने के लिए पुलिस को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि सोशल मीडिया पर फैल रही धमकियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। अदालत अब इस मामले में आगे की सुनवाई कर आवश्यक आदेश जारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें- तरुण हत्याकांड: हस्तसाल जेजे कॉलोनी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा, आक्रोश सभा के बाद भी चौकसी

यह भी पढ़ें- दिल्ली तरुण हत्याकांड: उत्तम नगर में हजारों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, न्याय की लगाई गुहार